आईएसआई कनेक्शन केस : 5 दिन की पुलिस कस्टडी में हुजैफा फारूक अहमद हाशमी

New Delhi, 4 जून . आईएसआई और Mumbai अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को लेकर जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. दिल्ली Police की स्पेशल सेल और Maharashtra एटीएस द्वारा संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किए गए आरोपी को Thursday को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 5 दिनों की Police हिरासत में भेज दिया.

सुनवाई के दौरान दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने कोर्ट से हुजैफा फारूक अहमद हाशमी की 5 दिन की रिमांड मांगी. Police ने अदालत को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपना क्यूआर कोड Pakistan में बैठे अपने संपर्कों को भेजा था, जिसके जरिए उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए.

Police के अनुसार, हुजैफा पिछले करीब एक महीने से Pakistan में मौजूद यावर खान के संपर्क में था. जांच एजेंसियों का दावा है कि इसी नेटवर्क के माध्यम से उसे करीब 1 लाख रुपए की रकम प्राप्त हुई थी. Police ने अदालत को यह भी बताया कि मामले में अभी कई अहम खुलासे होने बाकी हैं और पूछताछ के आधार पर कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है.

स्पेशल सेल ने कहा कि इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों के साथ हुजैफा का आमना-सामना कराकर पूछताछ करना भी जरूरी है, ताकि पूरे नेटवर्क और उसके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा सके.

सूत्रों के मुताबिक, हुजैफा अन्य युवाओं को भी इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था. उसने कुछ लोगों से कथित तौर पर कहा था कि इंस्टाग्राम पर सक्रिय Pakistanी गैंगस्टर लोगों को विभिन्न कामों के बदले पैसे देते हैं. जांच एजेंसियां इस पहलू की भी गहराई से पड़ताल कर रही हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली Police की स्पेशल सेल और Maharashtra एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को Mumbai से गिरफ्तार किया था. उस पर Pakistan की खुफिया एजेंसी आईएसआई और Mumbai अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के संपर्क में रहने का आरोप है.

फिलहाल जांच एजेंसियां आरोपी से गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके वित्तीय लेन-देन, डिजिटल गतिविधियों तथा संभावित नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment