मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर रामकृपाल यादव ने जताया दुख, बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Patna, 4 जून . बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग की घटना पर मंत्री रामकृपाल यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया. इस हादसे में तीन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य प्रभावित हुए हैं. घटना को लेकर राज्यभर में चिंता का माहौल है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है. इस बीच बिहार की राजनीति में भी विभिन्न मुद्दों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है.

रामकृपाल यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक घटना है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में आग लगने के कारण कई लोगों की जान चली गई, जो बेहद पीड़ादायक है.

उन्होंने कहा कि राज्य Government इस मामले को गंभीरता से ले रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि Government हर स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया है और यह अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है.

उन्होंने Prime Minister को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए उनका नेतृत्व आगे भी इसी तरह जारी रहे. उन्होंने ईश्वर से Prime Minister के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ Political जीवन की कामना भी की.

तेज प्रताप यादव द्वारा बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीएम सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग किए जाने पर भी राम कृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सोच हमेशा नकारात्मक रहती है और वे हर मुद्दे में आलोचना का अवसर तलाशते हैं. उनके अनुसार, बिहार Government अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और Chief Minister के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

रामकृपाल यादव ने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और Government अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों को बख्शा नहीं जा रहा है और कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रशासन पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है.

उन्होंने तेज प्रताप यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करने से पहले अपने Political इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों के परिवार के शासनकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हों, उन्हें वर्तमान Government की कार्यशैली पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment