भाजपा का लक्ष्य तृणमूल कांग्रेस को खत्म करना है: हुमायूं कबीर

कोलकाता, 4 जून . पश्चिम बंगाल की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने Thursday को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लक्ष्य राज्य में तृणमूल कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करना है. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के मौजूदा कामकाज को देखते हुए उसमें विभाजन होना तय था.

Wednesday को तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 80 में से 58 विधायकों ने एक प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा. इस प्रस्ताव में 58 विधायकों के हस्ताक्षर थे और नए गुट को विधानसभा में पार्टी के आधिकारिक ब्लॉक तथा मुख्य विपक्षी दल के रूप में मान्यता देने की मांग की गई थी. बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया.

से बातचीत में हुमायूं कबीर ने कहा, “यह विभाजन होना ही था. मैं पिछले छह महीनों से यह बात कह रहा था.”

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के भतीजे, पार्टी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा अत्याचार किए जा रहे थे.

कबीर ने कहा, “विधायक चुनाव का टिकट देने या पार्टी में पद दिलाने के लिए पैसे लिए जा रहे थे. मैंने कई बार इसकी जानकारी ममता बनर्जी को दी, लेकिन उन्होंने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की और सब कुछ अपने भतीजे पर छोड़ दिया. अब जो होना था, वह हो गया.”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा का लक्ष्य पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को खत्म करना है. विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस का 60 प्रतिशत हिस्सा खत्म हो चुका है. अब भाजपा बाकी 40 प्रतिशत को खत्म करने की योजना बना रही है. वे प्लान-बी पर काम कर रहे हैं और ऋतब्रत बनर्जी उसी प्लान-बी का हिस्सा बन गए हैं.”

कबीर ने दावा किया, “चाहे ममता बनर्जी हों या ऋतब्रत बनर्जी, कोई नहीं बचेगा. सब कुछ खत्म हो जाएगा.”

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस से निष्कासन के तुरंत बाद ऋतब्रत बनर्जी को नए गुट की ओर से विपक्ष का नेता घोषित किया गया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी.

ममता बनर्जी को नए गुट का सलाहकार बनाए जाने के सवाल पर कबीर ने कहा, “ममता बनर्जी इतनी बदकिस्मत नहीं हैं कि जो लोग उनके साथ विश्वासघात कर चुके हैं, उन्हें सलाह दें.”

ऋतब्रत बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “वह बेईमान और गद्दार हैं. सीपीआई(एम) से निकाले जाने के बावजूद उन्हें तृणमूल कांग्रेस में राज्यसभा सदस्यता और विधायक का टिकट देकर सम्मान दिया गया था.”

उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी ऐसे लोगों को सलाह देंगी… वे आखिर सोच क्या रहे हैं?”

यह पूछे जाने पर कि यदि ममता बनर्जी उनसे मदद मांगें तो क्या वह सहयोग करेंगे, कबीर ने कहा, “व्यक्तिगत स्तर पर यदि कोई मुझे बैठक के लिए बुलाएगा तो मैं जाऊंगा और उनकी बात सुनूंगा.”

किसी Political दल के साथ गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा कि इसकी संभावना बहुत कम है और उनकी पार्टी सभी चुनावों, चाहे निकाय चुनाव हों या संसदीय चुनाव, अकेले लड़ेगी.

मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद निर्माण की अपनी योजना पर कबीर ने कहा, “मस्जिद का निर्माण कार्य जारी है और इसका उद्घाटन वर्ष 2028 में किया जाएगा.”

उल्लेखनीय है कि बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद बनाने की घोषणा भी उन कारणों में शामिल थी, जिनके चलते हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित किया गया था.

डीएससी

Leave a Comment