
New Delhi, 4 जून . India के मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने Thursday को भूटान की चुनाव आयुक्त सोनम पेल्डेन थाये से भेंट की.
India निर्वाचन आयोग ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ज्ञानेश कुमार और सोनम पेल्डेन थाये की मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं. चुनाव आयोग ने एक्स पोस्ट में लिखा, “देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने New Delhi स्थित निर्वाचन सदन में भूटान की चुनाव आयुक्त सोनम पेल्डेन थाये से मुलाकात की.
बता दें कि New Delhi स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में India निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया. इस सम्मेलन में चुनावी प्रक्रियाओं और अभियानों में मीडिया की भूमिका से जुड़ी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों पर चर्चा हुई.
इस सम्मेलन का उद्देश्य चुनाव प्रबंधन में मीडिया के उपयोग, चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों को साझा करना और बेहतर मानकों को विकसित करना है.
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि India निर्वाचन आयोग 100 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) सहित जमीनी स्तर के चुनावी कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि हाल के राज्य विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है.
इस सम्मेलन में 480 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), विषय विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता और चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के सदस्य शामिल थे.
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा व्यावहारिक और ज्ञान-आधारित वैश्विक संसाधन तैयार करना है, जो चुनाव प्रबंधन के विभिन्न आयामों में अंतरराष्ट्रीय अनुभवों, आदर्श मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं को दर्ज कर सके. यह संसाधन 23 जनवरी को आयोजित ‘लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर India अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ में अपनाई गई ‘दिल्ली घोषणा’ के तहत तैयार की जा रही अंतिम विषयगत रिपोर्ट में योगदान देगा.
यह दो दिवसीय सम्मेलन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस की 2026 में India की अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित किया गया.
–
डीकेपी/