
जलगांव, 20 अगस्त . Maharashtra के 26/11 हमला मामले में Pakistan में मौजूद 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई आगे बढ़ने को लेकर सांसद उज्ज्वल निकम की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए उज्ज्वल निकम ने कहा कि देश में पहली बार Pakistan में मौजूद 6 आतंकियों के खिलाफ ट्रायल चलाने की कानून के माध्यम से जो सहूलियत मिली है, उसका श्रेय गृह मंत्री अमित शाह को जाता है. मेरा मानना है कि India Government ने अच्छा काम किया है.
उज्ज्वल निकम ने कहा कि Pakistan के छह आतंकवादियों के खिलाफ हमारी ओर से कोर्ट में दरखास्त की गई है कि जो हमारा नया कानून आया है, उसके अनुसार इन छह Pakistanी आतंकियों के खिलाफ कोर्ट में सबूत पेश करने की इजाजत मिले. हमारी दरखास्त पर कोर्ट की ओर से प्रोक्लेमेशन ऑर्डर जारी किया गया है. हम चाहते हैं कि यह India और Pakistan में पब्लिश हो. उसके सबूत कोर्ट को हम देंगे. हाफिज मुहम्मद सईद, जकी-उर-रहमान लखवी, साजिद मीर सहित छह आतंकियों के खिलाफ हमारे पर बहुत सबूत है.
26/11 आतंकी हमला मामले में Pakistan में मौजूद आरोपियों के खिलाफ गैर मौजूदगी में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ी है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, यानी बीएनएसएस, 2023 लागू होने के बाद किसी आतंकी मामले में यह इन एब्सेंशिया ट्रायल का पहला केस रहेगा.
अब Mumbai Police और अभियोजन पक्ष की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ गैर मौजूदगी में केस चलाए जाने की मांग की जाएगी. इस मामले की सुनवाई 21 अगस्त को की जाएगी. इसी दिन ही कोर्ट की ओर से तय किया जा सकता है कि आरोपियों के खिलाफ गैर मौजूदगी में ट्रायल शुरू किया जाए या नहीं.
26 नवंबर, 2008 की रात आतंकी हमला किया गया था, जो अगले दिन 29 नवंबर तक चला था. Pakistan से समुद्र के रास्ते आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने कई जगहों पर हमला किया था. इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे.
–
एसडी/वीसी