गुजरात: 31 साल बाद गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़ा लूटकांड का आरोपी, मध्य प्रदेश से संबंध

राजकोट, 23 अगस्त . Gujarat Police ने 31 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. 60 वर्षीय प्रताप भूरिया को वलसाड जिला स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने राजकोट जिले के खातली गांव से गिरफ्तार किया. वह वर्ष 1996 के एक लूटकांड मामले में वांछित था, जो वापी टाउन Police स्टेशन में दर्ज किया गया था.

आरोपी प्रताप भूरिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 392 और 395 के तहत मामला दर्ज था. Police के अनुसार, वह कई वर्षों से गिरफ्तारी से बचता रहा और राज्य के विभिन्न जिलों में कृषि मजदूर के रूप में काम करते हुए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा.

Police के मुताबिक, यह मामला 27 नवंबर 1996 की रात का है. आरोप है कि चार अज्ञात लोग वापी के छीरी काडिया फलिया इलाके में एक व्यक्ति के घर में घुस गए थे. आरोपियों ने डंडे और चाकू जैसे हथियारों से शिकायतकर्ता और गवाहों को धमकाया. घर और दुकान से नकदी और सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे.

जांच के दौरान Police ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी लंबे समय तक फरार रहे. Police ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मिली जानकारी, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से प्रताप की तलाश फिर से शुरू की.

एलसीबी ने मुखबिरों का नेटवर्क विकसित किया और पता लगाया कि प्रताप कृषि मजदूर के रूप में काम कर रहा है तथा लगातार अपना निवास बदल रहा है.

मामले में बड़ी सफलता तब मिली जब पैरोल-फरलो स्क्वॉड के सहायक Police constable पंकज रूपाभाई को सूचना मिली कि प्रताप राजकोट जिले के जम कंडोरना क्षेत्र के खातली गांव में काम कर रहा है.

Police उपनिरीक्षक जेबी धनैशा के नेतृत्व में एलसीबी की टीम पिछले लगभग तीन महीने से इस मामले पर काम कर रही थी. टीम के सदस्य खातली गांव में रहकर स्थानीय मुखबिरों से संपर्क में रहे और वेश बदलकर मानव खुफिया नेटवर्क के जरिए जानकारी जुटाते रहे.

आखिरकार प्रताप भूरिया को हरेशभाई वेकारिया के खेत से गिरफ्तार कर लिया गया. Police के अनुसार, प्रताप मूल रूप से Madhya Pradesh के अलीराजपुर जिले के बोकडिया गांव का रहने वाला है और गिरफ्तारी के समय खातली स्थित फार्म पर रह रहा था.

गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए वापी टाउन Police स्टेशन के हवाले कर दिया गया है.

यह गिरफ्तारी Gujarat Police द्वारा लंबे समय से फरार वांछित आरोपियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment