
मैनपुरी, 16 मई . उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने Prime Minister Narendra Modi की अपील, नीट विवाद और विपक्ष की टिप्पणियों सहित कई Political मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए Government की नीतियों और निर्णयों का बचाव किया है.
जयवीर सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “Prime Minister मोदी ने राष्ट्रहित के लिए देशवासियों से सहयोग की अपील की है. पेट्रोलियम पदार्थ खरीदने में हमें डॉलर में भुगतान करना पड़ता है. इसी तरह विदेश यात्रा के दौरान भी डॉलर खर्च होता है. वैश्विक स्थिति के कारण हमारी विदेशी पूंजी प्रभावित हो रही है, इसलिए India के हर नागरिक का कर्तव्य है कि सोना खरीदना कम करें, पेट्रोल-डीजल और गैस कम खर्च करें और विदेश की जगह अपने देश में यात्रा करें. इससे विदेशी मुद्रा पर दबाव कम होगा. Prime Minister की अपील पर Supreme Court के जज से लेकर मंत्री और अन्य लोगों ने डीजल-पेट्रोल की बचत के लिए अपनी कारों का कम इस्तेमाल किया है.”
राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने Prime Minister मोदी को पत्र लिखकर उनके काफिले में कम गाड़ियां करने पर चिंता जताई है. इस पर जयवीर सिंह ने कहा, “मुझे लगता है, उन्हें जानकारी नहीं है. किसी की सुरक्षा से छेड़छाड़ नहीं की गई है. सिर्फ अनुरोध किया गया है कि वे अपने काफिले की गाड़ियों को कम करें. Prime Minister से बड़ी सुरक्षा थी क्या उनकी? Prime Minister और गृहमंत्री के काफिलों की गाड़ियां उनकी इच्छा से कम की गई हैं.”
नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने पर मंत्री ने कहा, “पेपर लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है. बच्चों के भविष्य की चिंता हम सबकी जिम्मेदारी है. इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो रही है. नीट परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है और फीस वापस करते हुए नजदीक में परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है. Government अपने संसाधनों से परीक्षा कराएगी और बच्चों से फीस भी नहीं लेगी. पेपर लीक मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सीबीआई तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी कर रही है. इस बार Government ने इस पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है.”
–
ओपी/डीकेपी