
New Delhi, 24 जून . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने कहा कि विपक्ष उनसे Political रूप से मुकाबला नहीं कर पा रहा है, इसलिए धर्म का सहारा लेकर उनके खिलाफ एआई का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने साफ कहा कि पंजाब की जनता उनके साथ है और जनता किसी भी फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी.
Chief Minister भगवंत मान ने अपने वीडियो से जुड़ी फॉरेंसिक रिपोर्ट में हेरफेर के आरोपों पर कहा कि पिछले कुछ दिनों से बहुत घटिया राजनीति के तहत मेरे फर्जी वीडियो जारी किए जा रहे हैं. जब वे हर मोर्चे पर नाकाम हो जाते हैं, तो मुझे बदनाम करने के लिए धार्मिक मुद्दा उठाते हैं. हमने फॉरेंसिक लैब से जांच करवाई. अब उन्होंने लैब के मालिक पर हमला किया है और उन्हें धमकाकर अपनी मर्जी का बयान दिलवाना चाहते हैं. अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस सब एक हो गए हैं.
उन्होंने कहा कि मैं आम जनता का आदमी हूं. मैं पानी, शिक्षा, बिजली और नौकरियों के लिए काम करता हूं. मुझे जितना चाहे बदनाम कर लें, लेकिन राजनीति को इस हद तक नहीं गिराना चाहिए. मैं यह पूरा मामला पंजाब की जनता पर छोड़ता हूं. सच तो यह है कि ये लोग अब पंजाब में न Political और न ही सामाजिक रूप से अपना चेहरा दिखाने की स्थिति में हैं. इसलिए उन्होंने धार्मिक आधार पर भगवंत मान को बदनाम करने का फैसला किया है. वे रोज नए-नए फर्जी वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर रहे हैं.
सीएम भगवंत मान ने कहा, “हमने फॉरेंसिक लैब से जांच करवाई, हमारी रिपोर्ट असली है. इन्होंने जांच करवाई, इनकी रिपोर्ट नकली है. अब ये लैब मालिकों को First Information Report का डर दिखाकर अपनी बात मनवाना चाहते हैं. मैं सच्चे दिल से पंजाब के हित में खड़ा हूं. क्या कोई व्यक्ति इतनी घटिया हरकत सपने में भी सोच सकता है?.
सीएम मान ने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और विपक्ष के पास झूठा प्रचार करने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है. आप की जनसभाओं में भारी भीड़ देखकर विपक्ष घबरा गया है, इसलिए वे फर्जी वीडियो के जरिए बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.
विपक्ष का जिक्र करते हुए Chief Minister मान ने कहा कि वे गुरुद्वारों के बाहर मेरे पोस्टर लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सुखबीर बादल के पोस्टर क्यों नहीं लगाते. उन्होंने तो बेअदबी के आरोप खुद स्वीकार कर लिए थे.
उन्होंने कहा कि मैं सच्चे दिल से पंजाब के हित में खड़ा हूं. क्या कोई इंसान इतनी घटिया हरकत सपने में भी सोच सकता है.अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा अब सिर्फ एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तक सीमित रह गए हैं. कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल मिलकर एक साझा मोर्चा बना चुके हैं लेकिन, जनता को पता है कि मान हमेशा उनके साथ है. मुझे मेरे वायरल वीडियो को लेकर कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि यह वीडियो फर्जी है और आप इसमें नहीं हैं.
–
डीकेएम/पीएम