पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर सीजेपी का प्रदर्शन जारी, पप्पू यादव भी हुए शामिल

New Delhi, 4 सितंबर . जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हो गया है. दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट Police स्टेशन के बाहर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता और बड़ी संख्या में समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए. सीजेपी के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे हैं.

प्रदर्शन में पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने Government पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “Government को दलितों, कमजोर वर्ग, गरीबों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों से इतनी नफरत क्यों है? क्या वे संविधान और लोकतंत्र से ऊपर हैं? उन्होंने खुद को संविधान से ऊपर मान लिया है. वे हमेशा बेटियों पर अत्याचार करते हैं, चाहे वह मणिपुर की बेटी हो या दिल्ली की. उनके गुंडे कहते हैं, ‘मैं मंत्री के साथ हूं, मंत्री मेरा भाई है. मैंने किसी को पीटा है, 62 टांके आए हैं, और फिर मारूंगा.’ क्या आप इसे आतंकवादियों का देश बनाना चाहते हैं? फिर कोई भी बच्ची घर से बाहर नहीं निकल पाएगी.”

वहीं, इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी.

उन्होंने कहा, “पहली बात, इस First Information Report में एससी/एसटी एक्ट जोड़ा गया है. दूसरी बात, इसमें आईपीसी की धारा 308 के अलावा, 308 के अलावा 307 जोड़ने के लिए मेडिकल ओपिनियन ली जा रही है. मेडिकल ओपिनियन के लिए डॉक्टरों से बात करना जरूरी है, आज राजपत्रित अवकाश होने के कारण डॉक्टर अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन आज के अंदर ही वे इसे फाइनल कर देंगे.”

अक्षय लाकड़ा ने बताया कि निशु ने खुद भी एक अलग शिकायत दी है, क्योंकि उन्हें social media के जरिए रेप की धमकी दी गई थी और दिल्ली Police ने इसका संज्ञान लिया है. तीसरी बात, दिल्ली Police ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जिस पॉडकास्ट वीडियो से यह पूरा मुद्दा उठा है, उसके हिंदी और अंग्रेजी ट्रांसलेशन, ट्रांसक्रिप्ट के जरिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल के वकील ऋषभ यहां आकर दे गए हैं.

उन्होंने कहा, “गिरफ्तारी को लेकर हमारी मुख्य मांग है, लेकिन आरोपी अभी दिल्ली में नहीं है. दिल्ली Police उसे लाएगी, यह दूसरा पहलू है. हमारी मांग है कि इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी जाए और हमें अतिरिक्त First Information Report की कॉपी दी जाए. यह हमारी मुख्य मांग होगी. डीसीपी New Delhi जोन-2 मौके पर मौजूद हैं, निशु के पिता भी अंदर हैं. रेप की धमकी को लेकर हम अभी शिकायत दे रहे हैं और इस पर तुरंत First Information Report दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही, जिन लोगों ने उकसाया और रेप की धमकी दी, उन पर पहले कार्रवाई की मांग करते हैं.”

वहीं सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया से कहा कि जंतर-मंतर पर जब उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था, तब वहां हिंसा हुई.

उन्होंने कहा, “ये लोग इतने समय से दिल्ली में खुलेआम क्यों घूम रहे हैं, ये हमारी समझ से परे है. दिल्ली Police बार-बार कह रही थी कि जंतर-मंतर पर 2,800 से ज्यादा घोर अपराधियों की पहचान की गई तो आप उन लोगों को ये छूट क्यों देना चाह रहे हैं? हमने कहा कि उन 2,800 अपराधियों की पहचान की जाए और यदि उन्होंने कोई संगीन अपराध किया है तो आप उनके खिलाफ कार्रवाई करें, जेल में डालें. क्या कानून व्यवस्था दिल्ली में इतनी दुर्बल हो गई है? दिल्ली Police को जवाब देना चाहिए.”

सौरव दास ने कहा कि वे आज इसलिए आए हैं क्योंकि उस घटना के बाद से अब तक दिल्ली Police ने कोई कार्रवाई नहीं की है. वे पहले दिन से छात्रों के साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment