
रांची, 4 सितंबर . केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि देश में जब तक जाति व्यवस्था और उससे जुड़ा भेदभाव कायम है, तब तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था बरकरार रखना जरूरी है. आरक्षण सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व से जुड़ा मुद्दा है. जब तक जाति व्यवस्था अस्तित्व में है, तब तक आरक्षण व्यवस्था का बना रहना जरूरी है.
Friday को रांची में राजकीय अतिथिशाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आठवले ने कहा कि आरक्षण की जो मौजूदा व्यवस्था है, उसमें विभिन्न जातियों की वास्तविक आबादी के आंकड़ों के आधार पर समीक्षा कर उन्हें वाजिब हिस्सेदारी दी जानी चाहिए. उन्होंने जातिगत जनगणना को इस लिहाज से महत्वपूर्ण बताया. आठवले ने कहा कि जातियों की वास्तविक संख्या का आंकड़ा सामने आने से नीति निर्माण और सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर बेहतर निर्णय लिया जा सकता है.
Union Minister रामदास आठवले ने Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के मुद्दे पर कहा कि अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से समझने की जरूरत है. यदि परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा समाधान निकाला जाना चाहिए जिससे आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की शिकायतों का समाधान हो और परीक्षा में सफल होकर नियुक्ति पा चुके उम्मीदवारों के साथ भी अन्याय न हो.
Union Minister ने कहा कि इस विवाद का स्थायी समाधान ऐसी भर्ती नीति से संभव है, जिसमें परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और भविष्य की नियुक्तियों को लेकर स्पष्ट नियम हों. नई नीति में पुराने अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के साथ अधिक से अधिक युवाओं को Governmentी रोजगार के अवसर देने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.
आठवले ने Jharkhand के औद्योगिक विकास पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि Jharkhand खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां खनन गतिविधियां बड़े स्तर पर होती हैं. इसके बावजूद राज्य में औद्योगिक विकास को और गति देने की जरूरत है. उन्होंने राज्य Government से केंद्र के सहयोग से नए उद्योग स्थापित करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा.
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और Prime Minister ग्राम सड़क योजना समेत केंद्र की विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से Jharkhand में बुनियादी ढांचे के विकास पर काम हुआ है. उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं का लाभ राज्य की जनता तक पहुंच रहा है. सामाजिक सद्भाव के मुद्दे पर आठवले ने कहा कि देश में सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए.
–
एसएनसी/एसके