टॉम बैंटन आईपीएल 2026 से बाहर, कॉनर एस्टरहुइजेन हुए गुजरात टाइटंस में शामिल

New Delhi, 17 अप्रैल . आईपीएल 2026 के बीच Gujarat टाइटंस (जीटी) को बड़ा झटका लगा है. टीम के बल्लेबाज टॉम बैंटन इंजरी की वजह से इस सीजन के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. बैंटन की जगह पर जीटी ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को टीम में शामिल किया है.

टॉम बैंटन उंगली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में Gujarat टाइटंस ने बैंटन को 2 करोड़ की बोली लगाते हुए टीम से जोड़ा था. हालांकि, उन्हें इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. विकेटकीपर-बल्लेबाज एस्टरहुइजन ने हाल ही में पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. एस्टरहुइजन का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा था और उन्होंने 5 पारियों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 200 रन बनाए थे.

एस्टरहुइजन दो मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच भी रहे थे. उन्होंने सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद साउथ अफ्रीका की शानदार वापसी कराई थी और आखिर में टीम सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही थी. 24 वर्षीय बल्लेबाज एस्टरहुइजन पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. उन्हें Gujarat टाइटंस ने 75 लाख के बेस प्राइस में टीम से जोड़ा है.

Gujarat टाइटंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक मिलाजुला रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से जीटी को 2 मैच में जीत मिली है. वहीं, 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में टीम का प्रदरर्शन शानदार रहा था. Gujarat टाइटंस ने एलएसजी को 7 विकेट से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 164 रन लगाए थे. 165 रनों के लक्ष्य को जीटी ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. शुभमन गिल ने 40 गेंदों में 56 रन बनाए, तो जोस बटलर ने 37 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली थी.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment