
New Delhi, 9 अप्रैल . दिल्ली सचिवालय को Thursday को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. जैसे ही अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिली, तुरंत Police को सूचित किया गया और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं.
मौके पर Police, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई. शुरुआती जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
Police का कहना है कि फिलहाल घबराने जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी है.
अधिकारियों के मुताबिक, इस ईमेल में बम होने की बात कही गई थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की. ईमेल में ‘खालिस्तान’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिसके चलते मामले को और गंभीरता से लिया जा रहा है. Police अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ईमेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या मंशा थी.
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई थी. Monday (6 अप्रैल) को एक शख्स ने हाई सिक्योरिटी को तोड़ते हुए वीवीआईपी गेट से दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गया. इतना ही नहीं, इसके बाद वहां गाड़ी से उतरा और स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता रखा और बिना किसी रोक-टोक के निकल गया. बाद में उसकी पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई, जिसे Police ने कुछ घंटों के भीतर पकड़ लिया था.
बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति पीलीभीत से कार चलाकर पहले चंडीगढ़ और फिर दिल्ली पहुंचा था. उसने गेट नंबर 2 को तोड़कर विधानसभा परिसर में प्रवेश किया था. Police ने उसे नॉर्थ दिल्ली से गिरफ्तार किया और उसकी कार भी जब्त कर ली.
अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे आठ दिन की Police हिरासत में भेज दिया गया. Police इस मामले में यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके पीछे कोई साजिश तो नहीं थी और क्या इसमें कोई और भी शामिल है. साथ ही उसके मोबाइल की भी तलाश की जा रही है, जिसे उसने कथित तौर पर फेंक दिया था.
जांच के दौरान Police ने अदालत को बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है. वहीं, उसके वकील ने भी यही दलील दी कि वह इलाज करवा रहा है.
–
पीआईएम/एबीएम