प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंची महिलाओं में उत्साह, बोलीं-पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए

बीरभूम, 9 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi आज तीन चुनावी रैलियों के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. Prime Minister बीरभूम के सूरी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे. रैली स्थल पर सुबह से ही भाजपा समर्थक पहुंचने लगे थे. भाजपा कार्यकर्ताओं में Prime Minister को देखने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था. जनसभा में महिलाएं बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं. महिलाओं के हाथों में Prime Minister की तस्वीर और कई स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हैं. एक युवती Prime Minister और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची.

पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची युवती ने आईएएनस से बातचीत में कहा, “Prime Minister को उनकी मां प्यारी हैं, इसलिए उनकी तस्वीर लेकर आई हूं. पश्चिम बंगाल में विकास हो, इसलिए पीएम मोदी के नेतृत्व में Government बननी चाहिए.”

भाजपा कार्यकर्ता रागिनी मुखर्जी ने कहा, “बीरभूम में Prime Minister पहली बार आ रहे हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं. मैं चाहूंगी कि इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल में जीते. यहां पर महिलाएं असुरक्षित हैं. रात 8 बजे के बाद घर से निकलने में डर लगता है. हमें उम्मीद है कि भाजपा Government बनने के बाद Mumbai और दिल्ली की तरह रात में 9 बजे के बाद घर से निकल सकेंगी.”

भाजपा कार्यकर्ता आरती मिश्रा ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi देश के लिए गर्व हैं. पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में Government बननी चाहिए, नहीं तो बेटियां नहीं बचेंगी. पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए.”

भाजपा कार्यकर्ता अनुश्री मंडल ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस के राज में पश्चिम बंगाल की दुर्दशा हो गई है.”

भाजपा कार्यकर्ता रश्मि दिव्या ने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक लागू होने से महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. इसलिए Prime Minister का बहुत-बहुत धन्यवाद.”

भाजपा कार्यकर्ता अंजू ने कहा, “हमारे शहर में Prime Minister आ रहे हैं. हमें बहुत अच्छा लग रहा है. महिला आरक्षण बिल हम लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगा.”

भाजपा कार्यकर्ता निर्मला ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi से बहुत उम्मीद है. इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनेगी.

ओपी/वीसी

Leave a Comment