
चंडीगढ़, 2 जून . राजधानी दिल्ली में 8 जून को संभावित इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अभी से ही 2029 के Lok Sabha चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.
से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं चाहूंगा कि हर हाल में उन्हें दिल से बुलाया जाए और ये लोग भी दिल से एकजुट हों. आज के समय में यह बहुत जरूरी है. इस देश के बच्चों के भविष्य के लिए और देश में बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन का मजबूत होना बेहद जरूरी है. जिस तरह से इस देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है इंडिया गठबंधन को इन मुद्दों पर पूरी ताकत के साथ एक बैठक बुलानी चाहिए और 2029 के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि सार्थक बैठकें और परिपक्व चर्चाएं होनी चाहिए, लेकिन उन चर्चाओं का मुख्य केंद्र इस देश की जनता को पेश आ रही समस्याएं होनी चाहिए. हमें इस बात पर चर्चा करनी चाहिए कि महंगाई को कैसे कम किया जाए, छात्रों को प्रभावित करने वाले परीक्षा पेपर लीक को कैसे रोका जाए और डीजल-पेट्रोल की कीमतों को कैसे नीचे लाया जाए. ये वे मुद्दे हैं जिन पर हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए और अपने आंदोलनों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना चाहिए.
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि India की स्थिति यह है कि कभी सांसद पर हमला हो जाता है. रोजाना पेपर लीक हो रहा है, इसे रोका नहीं जा रहा है. जो लोग देश को बचाने की बात करते हैं वे पेपर को लीक होने से नहीं बचा पा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. India की Government जवाबदेही कब तय करेगी.
उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पेपर लीक हुए हो, बावजूद Government ने सख्त कार्रवाई नहीं की. दूसरी ओर, लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं.
पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की Government सारा पैसा चुनाव में खर्च करती है और बाद में जनता से वसूला जाता है.
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास से जुड़े मुद्दे पर पप्पू यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि कौन क्या करेगा. राबड़ी देवी पूर्व में सीएम रही हैं, तो क्या आपत्ति है? एक मकान से क्या आपत्ति है? भाजपा की Government Political रिवेंज लेने की कोशिश कर रही है. Government बिहार में अपराध को रोकने में विफल रही है.
–
डीकेएम/वीसी