
नवादा, 2 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने Tuesday को Chief Minister सम्राट चौधरी को महान विभूतियों की जन्मस्थलियों का सर्वेक्षण करने के लिए आभार व्यक्त किया है. भाजपा नेता ने कहा कि बिहार ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्म, स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण की महान परंपरा का केंद्र रहा है.
दरअसल, भाजपा नेता और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने हाल ही में Chief Minister सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान प्रदेश के सभी महान विभूतियों के स्थली को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए आग्रह किया था.
इस पर Chief Minister ने बिहार के सभी महान विभूतियों की जन्मस्थलियों का सर्वेक्षण कराने तथा चरणबद्ध तरीके से उन्हें ‘आदर्श ग्राम’ के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया है. इस पहल के लिए सांसद ने Chief Minister चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया.
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता, स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण की महान परंपरा का केंद्र रहा है. ऐसे में उन महापुरुषों से जुड़े स्थलों को संरक्षित एवं विकसित करना समय की आवश्यकता है, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश-दुनिया को नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि बिहार की नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महान व्यक्तित्वों से जोड़ने के लिए उनके स्थलों को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.
सांसद विवेक ठाकुर ने विशेष रूप से नवादा Lok Sabha के महान विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह Lok Sabha भी ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा है. महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के प्रथम Chief Minister डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, जवाहर रजवार इत्यादि की स्मृतियों को संरक्षित कर उसका समग्र विकास किया जाएगा.
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि Chief Minister सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व एवं सुशासन के संकल्प से बिहार निश्चित ही विकास, समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करेगा.
–
एएसएच/डीकेपी