
Mumbai , 27 अप्रैल . भाजपा नेता किरीट सोमैया ने Monday को कहा कि जिस प्रकार से कुछ लोग मुस्लिम युवाओं का इस्तेमाल कर लड़कियों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, खासकर हिंदू लड़कियों को, यह एक बड़ा षड्यंत्र है. इस संदर्भ में मैंने यह सुझाव भी दिया है कि अलग-अलग जगहों पर जो घटनाएं आ रही हैं, उनका Maharashtra के साइबर सेल द्वारा विस्तृत अध्ययन किया जाना चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
किरीट सोमैया ने कहा कि जिहाद के नाम पर हमारी लड़कियों को छेड़ने वाले या उनकी जान से खेलने वालों को कम से कम सात साल जेल में रहना पड़ेगा.
Mumbai में से बातचीत में किरीट सोमैया ने कहा कि Maharashtra में एक-एक करके ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ जैसे मामलों की शिकायतें सामने आ रही हैं. महालक्ष्मी इलाके में पिरामल फाइनेंस से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू लड़की को अशरफ छेड़ रहा था. अब पता चला है कि एक दर्जन से अधिक लड़कियों के साथ वह इस प्रकार की बदतमीजी कर चुका है. Police के साथ हमारी लंबी चर्चा हुई है. Police साइबर सेल की मदद से जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें ढूंढकर निकालेगी. मुझे संदेह है कि अशरफ अकेला ऐसा नहीं कर सकता.
उन्होंने कहा कि एक और First Information Report सामने आई है और करीब एक दर्जन नाम भी Police के संज्ञान में आए हैं. जांच धीरे-धीरे गति पकड़ रही है. यहां के Police स्टेशन पर कुछ Political दबाव डाला जा रहा है, लेकिन अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है.
किरीट सोमैया ने कहा कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है. इसके लिए ‘जिहाद’ के नाम पर पैसा भी खर्च किया जा रहा है. इसमें टेक्नोलॉजी, फोटोशॉप जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है. जब इन सभी घटनाओं को एक साथ जोड़कर जांच की जाएगी, तो और भी तथ्य सामने आएंगे.
भाजपा नेता ने कहा कि साइबर सेल के इंचार्ज को ब्रीफ किया गया है. अब धीरे-धीरे एक-एक कर मामले सामने आ रहे हैं. हमारी युवा लड़कियां और उनके परिवार हिम्मत जुटाकर आगे आ रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं कि उनके साथ भी ऐसी घटनाएं हुई हैं. जैसे-जैसे ये मामले सामने आएंगे, वैसे-वैसे इन राक्षस प्रवृत्ति के लोगों को हम सजा दे पाएंगे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता नीचे गिर गई है, राहुल गांधी हो या फिर विजय वडेट्टीवार पीएम मोदी को लेकर ऐसा भाव व्यक्त करते है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
–
डीकेएम/वीसी