Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे, भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा : दिनेश शर्मा

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे, भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा : दिनेश शर्मा

Lucknow, 20 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद दिनेश शर्मा ने री-नीट मामले पर कहा कि जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है, उन्हें जेल तो जाना होगा और भारी जुर्माना भी भरना होगा.

Sunday को नीट री-एग्जाम आयोजित की जाएगी. इसके लिए कई राज्यों की Governmentों ने छात्रों के लिए फ्री बस की सुविधा देने का ऐलान किया है. छात्रों को फ्री यात्रा का लाभ लेने के लिए सिर्फ एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

Lucknow में से बातचीत में BJP MP दिनेश शर्मा ने कहा कि Prime Minister मोदी का साफ निर्देश है कि शिक्षा और युवाओं से जुड़े किसी भी मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

दिनेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा में सबसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. पिछले नीट में गड़बड़ी सामने आने पर Government ने तुरंत दोषियों को पकड़ा और नकल की वजहों को पूरी तरह खत्म कर दिया. नई टेक्नोलॉजी और पूरी पारदर्शिता के साथ इस परीक्षा की तैयारी की गई है.

उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा मंत्रालय को बधाई देता हूं. जो लोग बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि मोदी Government में उन्हें न सिर्फ जेल जाना पड़ेगा, बल्कि इतना भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा कि उनकी तीन पीढ़ियां याद रखेंगी.

उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन एकनाथ शिंदे बाल ठाकरे के सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक हैं. बाल ठाकरे कांग्रेस से समझौता करने की बजाय शिवसेना को खत्म करना बेहतर मानते थे. उद्धव ठाकरे जब कांग्रेस के साथ चले गए, तो शिवसेना के कई कार्यकर्ताओं ने उनका साथ छोड़ दिया.

सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को लेकर BJP MP ने कहा कि मैं उनकी बात से बिल्कुल सहमत हूं कि एसआईटी जांच का निर्देश दिया गया है, कुछ समय की प्रतीक्षा कीजिए, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

योग दिवस को लेकर BJP MP ने कहा कि पीएम मोदी ने योग को वैश्विक पटल पर पहुंचाया है. Sunday को 170 देशों में योग दिवस मनाए जाएंगे.

पीएम मोदी की स्लोवाकिया यात्रा का जिक्र करते हुए BJP MP ने कहा कि वे दुनिया के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्हें 33 देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक और राजकीय सम्मानों से नवाजा है.

–

डीकेएम/एबीएम

Share