
New Delhi, 2 अगस्त . कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10वें दिन India का प्रदर्शन लाजवाब रहा. देश की झोली में 7 गोल्ड समेत कुल 16 मेडल आए. भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने लॉन्ग-डिस्टेंस रेस में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा. उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर Prime Minister Narendra Modi ने गुलवीर को बधाई दी है.
Prime Minister ने गुलवीर की प्रशंसा करते हुए अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. उन्हें बधाई. इस शानदार प्रदर्शन के साथ, वह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स के दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. वह पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी हैं. यह वाकई भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्हें मेरी शुभकामनाएं.”
पीएम मोदी ने भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन की भी सराहना की. उन्होंने अंकुश पंघाल को गोल्ड, नरेंद्र को सिल्वर जीतने पर बधाई दी. Prime Minister ने एक्स पर लिखा, “बहुत खुशी है कि नरेंद्र बेरवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 90+ किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. पूरी प्रतियोगिता के दौरान जबरदस्त साहस और दृढ़ संकल्प दिखाने के लिए उन्हें बधाई. भविष्य में उन्हें और भी कई उपलब्धियां मिलें.”
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 80 किग्रा बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने पर अंकुश पंघाल पर गर्व है. गेम्स के दौरान उनकी ताकत और हुनर वाकई तारीफ के काबिल थे. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं. उम्मीद है कि उनकी यह कामयाबी और भी कई युवा बॉक्सर्स को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी.”
पीएम मोदी ने जूडो में ब्रॉन्ज जीतने पर उन्नति शर्मा को बधाई देते हुए लिखा, “जूडो में India के लिए एक और कामयाबी. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उन्नति शर्मा को बधाई. खेलों के दौरान उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प साफ तौर पर दिखाई दिया. उम्मीद है कि वह भविष्य में भी अपने सभी प्रयासों में बेहतरीन प्रदर्शन करती रहेंगी.”
–
एसएम/एएस