सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

New Delhi, 2 अगस्त . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Sunday को मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया. इस दौरान Chief Minister ने अस्पताल की ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन जायजा लिया.

सीएम रेखा गुप्ता ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद किया और उन्होंने उनके अनुभव, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा कहा कि जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है.

Chief Minister ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Chief Minister ने कहा कि दिल्ली Government के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

इस दौरान रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों को कई दिशा-निर्देश दिए साथ ही अस्पताल में आ रही परेशानियों के बारे में भी बात की. उन्होंने मरीजों से मिल रहे उपचार, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया.

अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए Chief Minister ने कहा, “मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. सभी स्वास्थ्य सेवाएं उच्च गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं, दवाओं की किल्लत न हो और वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाया जाए.”

बता दें कि इससे पहले भी सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. जहां रविंद्र सिंह नेगी ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से Chief Minister को अवगत कराया था. निरीक्षण के बाद रविंद्र नेगी ने कहा था कि Chief Minister का यह औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. पटपड़गंज सहित संपूर्ण पूर्वी दिल्ली के निवासियों को और अधिक बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी.

एसएके/एएस

Leave a Comment