
New Delhi, 2 अगस्त . दक्षिण-पश्चिम जिले की Police ने लापता या अगवा हुए 43 बच्चों और 81 वयस्कों को उनके परिवारों से मिलाया है. Police टीमों ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 1 से 31 जुलाई तक 124 लोगों को ढूंढने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाया.
Police ने बताया कि लापता या अगवा लोगों की सूचना मिलते ही स्थानीय Police ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया. इसमें स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ cctv फुटेज की जांच और ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लापता या अगवा लोगों की तस्वीरें लगाने जैसे प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई.
लापता या अगवा लोगों की आवाजाही का पता लगाने के लिए बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और वेंडरों से भी पूछताछ की गई. तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली गई. इसके अलावा आस-पास के Police स्टेशनों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की गई.
आरके पुरम Police ने 1 से 18 साल की उम्र की 2 लापता नाबालिग लड़कियों को ढूंढा. इसके अलावा, 7 लापता वयस्कों (4 पुरुष और 3 महिला) को भी ढूंढा गया. सभी मिले हुए लोगों को उनके परिवारों से सफलतापूर्वक मिला दिया गया.
साउथ कैंपस Police ने ने 1 लापता नाबालिग लड़की और एक पुरुष को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया. वसंत कुंज नार्थ Police ने 2 पुरुष और 3 महिलाओं को उनके परिवार से मिलाया. वसंत कुंज नार्थ Police ने एक और ऑपरेशन में 1 से 18 साल की उम्र की 5 लापता लड़कियों को ढूंढा. इसके अलावा, 12 लापता वयस्कों 7 पुरुष और 5 महिलाओं को भी ढूंढा. कापसहेड़ा Police ने 5 लड़के और 9 लड़कियों, 6 पुरुष और 8 महिलाओं को ढूंढा और उनके परिवारों से मिलाया.
इस दौरान, पालम विलेज Police ने 3 नाबालिग और 8 व्यस्क, सागरपुर Police ने 5 नाबालिग, 10 व्यस्क, दिल्ली कैंट Police ने 2 नाबालिग औरर 2 वयस्क, सरोजिनी नगर Police ने 2 पुरुष और 1 महिला को ढूंढा और परिजनों मिलाया. वहीं, एसजे इंक्लेव Police ने 2, किशनगड़ Police ने 5, मानव तस्करी विरोधी इकाई ने 10 और लापता व्यक्ति इकाई ने 13 लापता को पता लगाकर परिवार से मिलाया.
दिल्ली Police ने बताया गया कि बरामद किए गए कई व्यक्ति वर्षों से लापता थे. जुलाई में चलाए गए अभियानों के दौरान Police ने 2020 में लापता हुए 12 वयस्कों, 2021 से लापता एक महिला 2024 के मामलों से जुड़े पांच व्यक्तियों, 2025 से लापता दो व्यक्तियों और 2026 में लापता हुए 104 व्यक्तियों का पता लगाया, जिनमें 41 नाबालिग और 63 वयस्क शामिल हैं.
–
ओपी/वीसी