
Patna, 2 अगस्त . बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के आरोपों पर सत्तापक्ष ने जवाब दिया है. एनडीए नेताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर पहले ही हार मान चुके हैं, इसीलिए वे नाटक कर रहे हैं.
बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने से बात करते हुए कहा, “प्रशांत किशोर पहले ही हार मान चुके हैं, इसीलिए वे नाटक कर रहे हैं. अगर कोई गड़बड़ी हुई थी, तो उन्होंने उसी दिन यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? बूथ-वार नतीजों से उन्हें पता चला कि वे शुरू से ही पीछे चल रहे थे और उसके बाद ही वे चुनाव आयोग के पास गए.”
उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के हार स्वीकार करनी चाहिए और जनता से माफी मांगकर वापस लौटना चाहिए.
जदयू के महासचिव श्याम रजक ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के आरोपों पर कहा, “वे अपना ड्रामा करेंगे जो वैसे भी फ्लॉप ही होगा, क्योंकि जनता पहले ही तय कर चुकी है कि एनडीए, भारतीय जनता पार्टी और नीरज कुमार सिन्हा की जीत होगी. जनता ने ईवीएम में अपना वोट डाल दिया है.”
श्याम रजक ने कहा कि प्रशांत किशोर अपनी हार के विरोध और जनता के फैसले पर आवाज उठाते हैं. वे अक्सर ऐसा करते रहे हैं. इसलिए उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है.
इससे पहले, प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर Patna Police और जिला प्रशासन पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पिछले दो-तीन दिनों के दौरान Police ने सत्तारूढ़ दल के साथ मिलकर मतदाताओं को डराने-धमकाने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया.
प्रशांत किशोर ने कहा कि वह अपने सात वरिष्ठ साथियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिले और Patna के वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ नामजद शिकायत सौंपी है. उन्होंने आरोप लगाया कि एसएसपी और उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने में भूमिका निभाई है.
–
डीसीएच/