
अदीस अबाबा (इथियोपिया), 16 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में इथियोपिया जाएंगे. यह यात्रा इथियोपिया के Prime Minister डॉ. अबी अहमद अली के निमंत्रण पर हो रही है. यह किसी भारतीय Prime Minister का 15 साल में पहला इथियोपिया दौरा है. इथियोपिया की सड़कों पर Prime Minister के स्वागत के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं.
इथियोपिया में India के राजदूत अनिल कुमार राय ने से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi का इथियोपिया दौरा उस समय हो रहा है जब यहां पर काफी सुधार हुए हैं. इसने प्रमुख तौर से सभी सेक्टरों में बदलाव की वजह से अपना एक अलग स्थान बना लिया है. इसमें इतने अच्छे-अच्छे अवसर आ रहे हैं, जिनका India उपयोग कर सकता है और दोनों देशों के बीच साझा समझौता स्थापित किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि हम लोग मानते हैं कि Prime Minister मोदी के इस दौरे पर उन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी जो आगे जाकर दोनों देशों के बीच रिश्ते को और मजबूत करने वाली बनेगी. चाहे आर्थिक, Political या वैश्विक हो, सभी क्षेत्रों में दोनों देशों को काफी फायदा होने वाला है. यह राजकीय यात्रा Prime Minister मोदी की इथियोपिया की पहली यात्रा होगी, जो भारत-इथियोपिया संबंधों के बढ़ते रणनीतिक महत्व को दिखाती है.
राजदूत अनिल कुमार राय ने कहा कि India 2026 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने जा रहा है. इस नजरिए से यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है. इसमें सभी मुद्दों पर चर्चा होती है. इससे आने वाले समय में काफी फायदा होने वाला है. वैसे India और इथियोपिया के बीच संबंध पहले से ही अच्छे थे और हम लोग ब्रिक्स के माध्यम से एक दूसरे तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में कई ऐसे कार्यक्रम हो सकते हैं जो आने वाले समय में सभी देशों के लिए फायदेमंद होंगे.
उन्होंने कहा कि ब्रिक्स एक एक महत्वपूर्ण मंच है. इसके पास आज दुनिया की लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी और 50 प्रतिशत से ज्यादा जीडीपी है. बैठक के दौरान दोनों देशों के Prime Minister आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
इथियोपिया में India के राजदूत अनिल कुमार राय ने कहा क फरवरी 2025 में हम लोगों ने रक्षा के क्षेत्र में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया था, जिससे इस क्षेत्र में भी दोनों देश आगे बढ़कर साथ-साथ काम कर सकते हैं. इथियोपिया के Prime Minister अबी अहमद की सोच दूर तक है. इससे यहां विकास बहुत तेजी से हो रहा है. यहां पर विदेशी लोग भी संपत्ति खरीद सकते हैं. इससे भी दूसरे देशों के लोगों को फायदा होने वाला है.
–
एसएके/वीसी