आईपीएल नीलामी में फिनिशर की भूमिका के लिए लिविंगस्टोन को लेना चाहेगी एलएसजी : कैफ

New Delhi, 16 दिसंबर . Lucknow सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की नीलामी में इंग्लैंड के बल्लेबाज ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को खरीदने पर विचार कर सकती है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि लिविंगस्टोन टीम के निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत कर सकते हैं.

आईपीएल 2026 की नीलामी Tuesday को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होगी. Lucknow के पास 22.95 करोड़ रुपये का पर्स है और टीम को छह खिलाड़ियों की जरूरत है, जिनमें चार विदेशी खिलाड़ी होंगे.

नीलामी से पहले डेविड मिलर को टीम से रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में Lucknow की सबसे बड़ी जरूरत एक ऐसे खिलाड़ी की है, जो मिलर की कमी पूरी कर सके. कैफ के अनुसार लियाम लिविंगस्टोन इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं.

जियोस्टार एक्सपर्ट कैफ ने मिनी नीलामी से पहले के साथ एक खास बातचीत में कहा, “लिविंगस्टोन पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं. वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं. भले ही उनका मौजूदा फॉर्म अच्छा न हो, लेकिन उनके पास अनुभव है और उनका स्ट्राइक रेट काफी बेहतर है. Lucknow के पास पहले से ही निकोलस पूरन, एडन मार्करम और मिचेल मार्श जैसे विदेशी बल्लेबाज हैं. इसलिए टीम को एक मजबूत फिनिशर की जरूरत है, जो Lucknow के लिए नंबर पांच या छह पर खेल सके.

तेज गेंदबाजी की बात करें तो Lucknow की तेज गेंदबाजी पहले से मजबूत है, जिसमें मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर के आने से टीम को और मजबूती मिली है. इससे मोहित खान, आवेश खान और मयंक यादव जैसे चोटिल खिलाड़ियों के लिए भी विकल्प मौजूद रहेंगे.

कैफ का मानना है कि Lucknow को एक विदेशी तेज गेंदबाज भी लेना चाहिए. दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्किया या लुंगी एनगिडी अच्छे विकल्प हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि Lucknow का मैदान बड़ा है और लाल मिट्टी की पिच नॉर्टजे जैसे तेज गेंदबाज को मदद दे सकती है.

उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मैं प्रार्थना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि आवेश खान और मयंक यादव पूरी तरह से फिट होने के करीब हों, क्योंकि अब लगभग 5-6 महीने हो गए हैं. Lucknow प्रार्थना करेगा कि वे ठीक होकर वापस एक्शन में आएं. अब दूसरा सवाल यह है कि उन्हें किसे टारगेट करना चाहिए? मुझे लगता है कि उन्हें विदेशी तेज़ गेंदबाजों की जरूरत है. एनरिक नॉर्किया और लुंगी एनगिडी के ऑप्शन हैं. नॉर्किया एक ऑप्शन हो सकते हैं क्योंकि Lucknow का ग्राउंड बड़ा है, स्क्वायर बाउंड्री है, और लाल मिट्टी की पिच है, जो उन्हें अच्छी बाउंस और पेस जेनरेट करने में मदद कर सकती है. इसलिए वे नॉर्किया को भी टारगेट कर सकते हैं, लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा, चोटिल खिलाड़ियों को फिट होना चाहिए, और फिर नॉर्किया या एनगिडी में से किसी एक को ऑप्शन के तौर पर चुनें.”

स्पिन गेंदबाजी में फिलहाल दिग्वेश राठी ही टीम के मुख्य लेग स्पिनर हैं. रवि बिश्नोई को रिलीज किए जाने के बाद इस विभाग में खालीपन है. कैफ का कहना है कि बिश्नोई की कीमत नीलामी में काफी ज्यादा हो सकती है, जिस पर Lucknow की फ्रेंचाइजी शायद नहीं खरीदना चाहेगी.

उन्होंने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमें बिश्नोई पर बड़ी बोली लगा सकती हैं. ऐसे में Lucknow को सस्ते लेकिन नए लेग स्पिनर या बाएं हाथ के स्पिनर विकल्पों पर ध्यान देना होगा. दिग्वेश राठी कप्तान ऋषभ पंत के पसंदीदा गेंदबाज बन चुके हैं, क्योंकि वह पावरप्ले और बीच के ओवरों में विकेट लेते हैं.

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी का सीधा प्रसारण 16 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

एएस/

Leave a Comment