मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

बहादुरगढ़, 5 जुलाई . Haryana के बहादुरगढ़ में Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर कर दिए गए हैं. Police अधीक्षक एसटीएफ विक्रांत भूषण ने इसकी जानकारी दी.

एसपी एसटीएफ विक्रांत भूषण ने बताया कि पिछले महीने हांसी में दो अज्ञात लोगों ने कपिल नाम के एक शख्स की हत्या कर दी थी. हांसी में कपिल जिम चलाता था. इस मामले में सिटी हांसी Police स्टेशन में केस दर्ज किया गया था. जांच के दौरान दो मुख्य शूटरों (प्रवेश और हिमांशु) की पहचान की गई. दोनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया.

उन्होंने कहा कि काउंटर इंटेलीजेंस दिल्ली स्पेशल सेल यूनिट को जो खुफिया जानकारी मिली, वह एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट से साझा की गई. दोनों यूनिट ने संयुक्त जांच की तो पता चला कि दोनों शूटरों के पास आधुनिक हथियार और गोला-बारूद हैं और वे बहादुरगढ़ इलाके में हमला कर सकते हैं.

एसपी एसटीएफ ने आगे बताया कि दोनों शूटरों की ओर से Police टीम पर फायरिंग किया गया. सेल्फ डिफेंस में स्पेशल स्टाफ काउंटर-इंटेलिजेंस और एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट ने भी फायरिंग की. मुठभेड़ में दोनों शूटर (प्रवेश और हिमांशु) गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान चार Policeकर्मियों को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, लेकिन वह बच गए, जबकि Police के एक जवान को पैर में गोली लगी है.

मुठभेड़ के बाद गंभीर रूप से घायल शूटरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और Police के जवान को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया. उन्होंने पुष्टि की कि दोनों शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के थे. इन दोनों पर आर्म्स एक्ट और 302 के पहले से भी मुकदमे दर्ज थे.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment