रामविलास पासवान जयंती: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत बिहार के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Patna, 5 जुलाई . लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की जयंती पर बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. Chief Minister ने कहा कि रामविलास पासवान का जनकल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देश की राजनीति के प्रख्यात जननेता और जनसेवा के प्रति समर्पित पूर्व Union Minister स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि व सादर नमन. उनका जनकल्याण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “पूर्व Union Minister व लोकप्रिय राजनेता रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”

बिहार Government में मंत्री श्रेयसी सिंह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देश की राजनीति के जनप्रिय नेता और पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. उनका सामाजिक न्याय, जनसेवा और समर्पण का जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने पोस्ट किया, “पद्म विभूषण से सम्मानित पूर्व Union Minister रामविलास पासवान की जयंती पर कोटि-कोटि नमन.”

जदयू ने पार्टी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, “सामाजिक समरसता, जनसेवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे पूर्व Union Minister श्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन.”

लोक जनशक्ति पार्टी ने भी संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर पोस्ट किया है. पार्टी ने लिखा, “गरीबों, वंचितों, दलितों, शोषितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज, सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी, पद्म भूषण रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. उनका संपूर्ण जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा. उन्होंने राजनीति को सदैव जनसेवा का माध्यम बनाया और करोड़ों लोगों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष किया. उनके दिखाए मार्ग पर चलकर, उनके विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है.”

डीसीएच/

Leave a Comment