डीसीएचएस भर्ती 2026: पोस्टमॉर्टम असिस्टेंट सहित 20 पदों पर आवेदन शुरू, 9 जुलाई अंतिम तिथि

दिसपुर, 6 जुलाई . नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. दरअसल, आंध्र प्रदेश Government ने अस्पताल सेवाओं के जिला समन्वयक (डीसीएचएस), श्रीकाकुलम में पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग के आधार पर काम करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं.

डीसीएच अस्पतालों में जिन 20 पदों पर रिक्तियां निकली है, उनमें थिएटर असिस्टेंट का 1, पोस्टमॉर्टम असिस्टेंट के 3, जनरल ड्यूटी अटेंडेंट के 15 और प्लंबर का 1 पद शामिल हैं.

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ व्यक्तिगत रूप से/पंजीकृत डाक द्वारा डीसीएचएस-श्रीकाकुलम पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से एसएससी/10वीं या उसके बराबर की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. वहीं, प्लंबर पद के लिए कैंडिडेट्स का आईटीआई प्लंबिंग ट्रेड/आईटीआई फिटर ट्रेड/आईटीआई मैकेनिक ट्रेड पास किया होना चाहिए.

आवेदकों की अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के लिए अनुसार 15,000 से 18,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी.

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपए तय किया गया है. वहीं, एससी/एसटी और शारीरिक रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन पत्र डीसीएचएस-श्रीकाकुलम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

डीके/पीएम

Leave a Comment