
अमृतसर, 7 जुलाई . पंजाब Police ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.
अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किलो हेरोइन बरामद की है. पंजाब Police ने यह जानकारी अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की.
Police के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमापार बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे. आरोपी अलग-अलग जगहों से हेरोइन की खेप इकट्ठा करते थे और उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने की योजना थी.
Police ने बताया कि इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी (First Information Report ) दर्ज की गई है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है. जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और ड्रग्स की सप्लाई चेन कितनी दूर तक फैली हुई है.
Police अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के लिंक की पहचान की जाएगी, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
पंजाब Police ने कहा कि वह राज्य में सीमापार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है. Police ने दोहराया कि ड्रग्स के काले कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
पंजाब Police ने अपने बयान में कहा कि वह राज्य को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के अपने अभियान के लिए प्रतिबद्ध है. Police का लक्ष्य न केवल नशे की खेप को रोकना है, बल्कि इसके पीछे काम करने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करना भी है.
–
एसएचके/एबीएम