Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

ईरान पर पाकिस्तान के रुख से यूएस में नाराजगी, सीनेटर बोले ‘लादेन को छिपाने वालों हम सब देख रहे हैं’

ईरान पर Pakistan के रुख से यूएस में नाराजगी, सीनेटर बोले ‘लादेन को छिपाने वालों हम सब देख रहे हैं’

वाशिंगटन, 7 जुलाई . मिडिल ईस्ट में Pakistan की दखलअंदाजी को लेकर पहले से ही अमेरिका का एक धड़ा सशंकित है; इस बीच Prime Minister शहबाज शरीफ के एक बयान ने नाराजगी और बढ़ा दी है. ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई को ‘ग्रेट स्कॉलर’ और तेहरान को ‘Pakistan का भाई’ बताने पर अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने सख्त ऐतराज जताया है. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि Pakistan ख्याल रखे कि हमारी उन पर पूरी नजर है.

अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने एक्स पर Pakistan को चेताया. शरीफ के टीवी पर प्रसारित बयान को साझा करते हुए कहा, “दुनिया को Pakistan की असली पहचान नहीं भूलनी चाहिए. Pakistan वही देश है, जहां अल-कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन कई सालों तक छिपकर रहा. ये वही देश है जिसने ईशनिंदा के आरोप में ईसाइयों की हत्या की.”

इसमें आगे कहा गया कि इस्लामाबाद संभल जाए क्योंकि हम उस पर करीब से नजर बनाए हुए हैं. ये लोग मध्यस्थता के योग्य नहीं हैं.

उनका यह बयान तब आया, जब Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तारीफ की और कहा कि Pakistan हर हाल में ईरान के साथ खड़ा रहेगा.

फ्लोरिडा के सीनेटर की एक्स पर यह टिप्पणी तब आई है जब मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर की तारीफ करते हुए शहबाज शरीफ का एक वीडियो वायरल हुआ. मेमरी टीवी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शरीफ ने खामेनेई को महान विद्वान और नेता बताया.

शरीफ इस वायरल क्लिप में खामेनेई को महान विद्वान बता रहे हैं. उन्होंने कहा, “वह एक महान विद्वान और नेता थे, जिन्होंने मजबूती, हिम्मत, सब्र और दूरदर्शिता दिखाई और पूरी लगन और अटूट निष्ठा के साथ ईरान की सेवा की. दुनिया भर के लाखों मुसलमान उन्हें याद रखेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “Pakistan और ईरान भाई जैसे देश हैं और हमारे दिल एक साथ धड़कते हैं. हम साथ खड़े रहेंगे और हर हालात में साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे.”

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी सांसदों ने Pakistan की भूमिका को लेकर आशंका जाहिर की हो. ट्रंप के करीबी सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी social media और कांग्रेस की सुनवाई के दौरान अपनी चिंताएं जाहिर की थीं. उन्होंने मई में एक्स पोस्ट में कहा था कि Pakistan भरोसे लायक मध्यस्थ नहीं है.

–

केआर/

Share