रूस ने उत्तर कोरिया के साथ संबंध और मजबूत करने का लिया संकल्प

New Delhi, 15 अक्टूबर . रूस ने उत्तर कोरिया के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 78 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्योंगयांग में आयोजित एक समारोह में रूसी अधिकारियों ने द्विपक्षीय साझेदारी को और व्यापक बनाने पर जोर दिया.

उत्तर कोरिया की Governmentी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने Thursday को बताया कि रूस के राजदूत आंद्रेई पोडेलिशेव ने Wednesday को प्योंगयांग के ताएदोंगगांग डिप्लोमैटिक क्लब में स्वागत समारोह आयोजित किया. इसमें उत्तर कोरिया के उप विदेश मंत्री किम जोंग-ग्यू शामिल हुए.

केसीएनए के हवाले से योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि पोडेलिशेव के प्योंगयांग में राजदूत का पद संभालने के बाद यह पहला स्वागत समारोह था. उन्होंने पिछले महीने के अंत में अपना कार्यभार संभाला था.

रूसी दूतावास के टेलीग्राम चैनल पर साझा जानकारी के अनुसार, राजदूत ने दोनों देशों के संबंधों को अनुकरणीय बताया. उन्होंने कहा, “ये संबंध पूर्ण समानता और आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहे हैं.”

राजदूत ने रूस और उत्तर कोरिया के बीच जून 2024 में हस्ताक्षरित व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि को द्विपक्षीय संबंधों का कानूनी आधार बताया. यह संधि रूसी President व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के बीच हुए समझौते का हिस्सा है.

पोडेलिशेव ने कहा कि इस संधि ने दोनों देशों के बीच सहयोग को गुणात्मक रूप से नए स्तर पर पहुंचाया है और भविष्य में इसे और मजबूत करने के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया है.

वहीं, उत्तर कोरिया के उप विदेश मंत्री किम जोंग-ग्यू ने कहा कि उनके देश की अडिग नीति रूस के साथ पारंपरिक मित्रता और सहयोग के संबंधों का व्यापक विस्तार करना है. उन्होंने दोनों देशों के बीच सामरिक और रणनीतिक सहयोग मजबूत करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई.

समारोह में वक्ताओं ने दोनों देशों के साझा उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शक्तिशाली देशों के निर्माण और जनता के कल्याण के साझा लक्ष्य की दिशा में उनकी साझेदारी सफल होगी. उन्होंने दोनों देशों के बीच खून से बने गठबंधन को स्थायी बताया.

रूसी आंतरिक मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल भी इन दिनों प्योंगयांग के दौरे पर है. प्रवासन सेवा के उप प्रमुख डी.वी. सर्गिएन्को के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल ने भी समारोह में हिस्सा लिया.

रूस और उत्तर कोरिया के बीच जून 2024 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर के बाद संबंधों में तेजी से मजबूती आई है. इस संधि में पारस्परिक रक्षा से जुड़ा प्रावधान भी शामिल है. दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य और रणनीतिक सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर रखी जा रही है.

–

केआर/

Leave a Comment