Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

140वां कैंटन मेला शुरू, 4 नवंबर तक चलेगा

140वां कैंटन मेला शुरू, 4 नवंबर तक चलेगा

बीजिंग, 15 अक्टूबर . 140वां कैंटन मेला 15 अक्टूबर को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के क्वांगचो शहर में शुरू हुआ. इस साल कैंटन मेले की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है. वर्तमान मेले का क्षेत्रफल 15.5 लाख वर्ग मीटर तक पहुंचा, जो तीन चरणों में आयोजित होगा और 4 नवंबर तक चलेगा.

वर्तमान कैंटन मेले में प्रदर्शित चीजें “नए, हरित और बुद्धिमान” होने के विकास रुझान से मेल खाती हैं. दुनिया भर से आए व्यापारी चर्चा और तालमेल बिठाने के लिए आकर्षित हुए.

बताया जाता है कि इस मेले में शामिल 32 हजार उद्यमों में उच्च गुणवत्ता वाले उद्यमों की संख्या 11 हजार से अधिक है. प्रदर्शनी लगाने वाली कंपनियों में 64 प्रतिशत उद्यम औद्योगिक इंटरनेट और एआई जैसी नई तकनीकों को लागू करते हैं. नए और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों का अनुपात क्रमशः 23.2 प्रतिशत और 26 प्रतिशत है, जो इतिहास में नया रिकार्ड है. वर्तमान कैंटन मेले के दौरान 700 से अधिक नए उत्पाद के लांच कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना है. लांच किए गए उत्पादों की संख्या में 15 फीसदी की वृद्धि होगी.

जानकारी के अनुसार 140वें कैंटन मेले का पहला चरण 15 से 19 अक्तूबर तक चलेगा. इसका विषय उन्नत विनिर्माण है. कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 5.2 लाख वर्ग मीटर है और मंडपों की संख्या 25 हजार से ज्यादा है. 12 हजार से अधिक उद्यम इसमें हिस्सा ले रहे हैं.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share