राजस्थान: भिवाड़ी पुलिस ने 1.50 करोड़ की कॉपर कॉइल चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिवाड़ी, 16 अक्टूबर . Rajasthan के भिवाड़ी में Police ने एक निजी कंपनी से 1.50 करोड़ रुपए के तांबे के कॉइल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि ये आरोपी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर गोदाम से माल चोरी करने में शामिल थे.
थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि गोदाम इंचार्ज महेश चंद्र शर्मा की शिकायत पर थाना भिवाड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया था. शिकायत के अनुसार, 9 जून की रात को गोदाम पर गार्ड रामनारायण, गनमैन मुकेश कुमार और वर्कर बालमुकुंद ड्यूटी पर थे. सुरक्षा गार्ड रामनारायण ने सोची-समझी साजिश के तहत वर्कर और गनमैन को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे दोनों बेहोश हो गए. इसके बाद बाहर से आए अज्ञात व्यक्ति गार्ड के साथ मिलकर गोदाम के कैमरे तोड़कर दो कॉपर कॉइल गाड़ी में लोड कर ले गए.
Police ने घटनास्थल के आसपास cctv फुटेज जांचे, मुखबिरों से जानकारी ली, साइबर टीम की मदद ली और अन्य चोरी के मामलों में गिरफ्तार मुल्जिमों से पूछताछ की. गहन जांच के बाद आरोपी साहिद पुत्र सलीम, निवासी रिसालदारन, थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) और सलमान पुत्र इशयाक, निवासी रिसालदारन, थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया.
दोनों आरोपी चोरी के माल को नोएडा (उत्तर प्रदेश) में अज्ञात कबाड़ी को बेचकर मिले पैसे से ऐशो-आराम और नशे में खर्च करते थे. Police के अनुसार, ये दोनों आदतन अपराधी हैं और कंपनियों के नशा करने वाले गार्ड व वर्करों को लालच देकर कॉपर चोरी की वारदातें करवाते थे.
Police ने बताया कि साहिद और सलमान के खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज है. Police ने बताया कि चोरी के मामलों में संपत्ति की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही जारी है.
–
डीसीएस/


