विश्व खाद्य दिवस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह सहित अन्य नेताओं ने अन्न की बर्बादी रोकने की अपील की

New Delhi, 16 अक्टूबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, Haryana और बिहार के मुख्यमंत्रियों ने विश्व खाद्य दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्न की बर्बादी रोकने की अपील की.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में कहा, “अन्न ही जीवन है, अन्न ही परब्रह्म है. भारतीय संस्कृति में अन्न को देवत्व का स्थान प्राप्त है. अन्न का प्रत्येक दाना अमूल्य ही नहीं, अपितु जीवनदायी है. जितनी आवश्यकता हो, उतना ही पकाएं और जितनी भूख हो, उतना ही थाली में लें. अन्न बचाएं, जीवन बचाएं. आइए, विश्व खाद्य दिवस पर यह संकल्प लें कि कम से कम हमारे आस-पास कोई भी भूखा न रहे.”
कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “समस्त देशवासियों को विश्व खाद्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, मिलकर हर थाली तक भोजन पहुंचाने में अपना योगदान दें. अन्न के हर दाने का आदर करें और बर्बादी को पूरी तरह रोकने का प्रयास करें.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “सभी प्रदेशवासियों को विश्व खाद्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारी भारतीय संस्कृति में अन्न को देवतुल्य माना गया है. Haryana की पावन धरती हमारे मेहनती किसानों के परिश्रम से अन्न-समृद्धि का प्रतीक बनी है. अन्न केवल हमारे शरीर का पोषण ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार भी है. आइए, हम सभी संकल्प लें कि अन्न का सम्मान करेंगे, उसकी बर्बादी रोकेंगे और प्रत्येक व्यक्ति तक पौष्टिक आहार पहुँचाने में अपना योगदान देंगे.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अन्न जीवन का आधार है और हर व्यक्ति तक पर्याप्त एवं पौष्टिक भोजन पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. आइए, भोजन के महत्व को समझें और अन्न की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक बनें. विश्व खाद्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व खाद्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. अन्न का सम्मान हमारी संस्कृति और जीवन का मूल संस्कार है. आइए, भोजन की बर्बादी रोकने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रत्येक व्यक्ति तक पौष्टिक आहार की पहुँच बनाने का संकल्प लें. एक स्वस्थ, सुपोषित और समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को विश्व खाद्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, मिलकर हर थाली तक भोजन पहुँचाने में अपना योगदान दें. अन्न के हर दाने का आदर करें और बर्बादी को पूरी तरह रोकने का प्रयास करें.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व खाद्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें. स्वस्थ भोजन ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है.”
–
ओपी/एएस


