Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

लिसेंड्रो मार्टिनेज को हुआ गलती का एहसास, विवादित बयान के लिए मैन यूनाइटेड से मांगी माफी

लिसेंड्रो मार्टिनेज को हुआ गलती का एहसास, विवादित बयान के लिए मैन यूनाइटेड से मांगी माफी

लंदन, 16 अक्टूबर . मैनचेस्टर यूनाइटेड के डिफेंडर लिसेंड्रो मार्टिनेज ने एटलेटिको मैड्रिड से चैंपियंस लीग में टीम की हार के बाद क्लब के हायरार्की की आलोचना करने वाले विवादित बयान के लिए माफी मांगी है.

Tuesday की हार के बाद मार्टिनेज ने टीम में क्लब के निवेश पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मैनचेस्टर यूनाइटेड ने हेड कोच माइकल कैरिक को एक कमजोर टीम के साथ छोड़ा था. उन्होंने तकनीकी निदेशक जेसन विलकॉक्स से और कार्रवाई करने की भी मांग की.

28 साल के मार्टिनेज ने बाद में माना कि उन्होंने गुस्से और हताशा में यह बात कही थी. जानकारी के मुताबिक क्लब ने उनकी टिप्पणी के लिए उन पर फाइन लगाया है.

मार्टिनेज ने social media पर दिए एक बयान में कहा, “मैं क्लब के नेतृत्व और मैनेजर से मिला. मीटिंग सकारात्मक रही और दोनों पक्षों ने खुलकर अपने विचार साझा किए.”

उन्होंने कहा, “हार की हताशा ने मुझे यह बताने के लिए प्रेरित किया कि मैं उस समय और जगह पर कैसा महसूस कर रहा था जो शायद सही नहीं थी, और इसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं.”

मार्टिनेज ने क्लब में एकता की अहमियत पर भी जोर दिया, और कहा कि उनकी बातों से टीम को कोई मदद नहीं मिली और मैनचेस्टर यूनाइटेड में हर कोई सफलता वापस पाने के अपने साझा लक्ष्य की ओर काम कर रहा है.

कैरिक Sunday को लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ मैच से पहले Friday को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वह मार्टिनेज को चुनते हैं या नहीं, यह अहम होगा.

मैनचेस्टर यूनाइटेड, जिसे यूईएफए चैंपियंस लीग में एटलेटिको मैड्रिड ने 2-0 से हराया था, ने इस सीजन में सभी कॉम्पिटिशन में अपने पिछले नौ मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं और प्रीमियर लीग स्टैंडिंग में छह मैचों में छह पॉइंट्स के साथ 13वें नंबर पर है.

–

पीएके

Share