Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेनिस,खेल

वुहान ओपन: कर्तल ने स्वितोलिना के खिलाफ उलटफेर किया, पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचीं

वुहान ओपन: कर्तल ने स्वितोलिना के खिलाफ उलटफेर किया, पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचीं

वुहान, 16 अक्टूबर . ब्रिटेन की सोने कर्तल ने Friday को ‘वुहान ओपन’ के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 6 एलिना स्वितोलिना के खिलाफ 6-2, 2-6, 6-4 से जीत दर्ज की. इस बड़े उलटफेर के साथ कर्तल पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

2 घंटे और 3 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में, कर्तल ने पहला सेट आसानी से जीता था, लेकिन दूसरा सेट हार गईं. इसके बाद तीसरे सेट में उन्होंने बढ़त बनाई और जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की.

सेमीफाइनल में अब कर्तल का सामना ओस्टापेंको से होगा. ओस्टापेंको ने क्वार्टर फाइनल में डायना श्नाइडर को हराया था. उस मैच में पहले सेट में ओस्टापेंको 2-5 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए 7-6 (6), 6-1 से जीत दर्ज की.

सोने कर्तल पीठ की चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रही थीं. यह उनका तीसरा टूर्नामेंट है, जिसमें उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. साल 2009 में डब्ल्यूटीए 1000 फॉर्मेट शुरू होने के बाद से, जोहाना कोंटा के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली वह दूसरी ब्रिटिश खिलाड़ी बन गई हैं.

अपने शानदार प्रदर्शन के बाद ब्रिटिश खिलाड़ी ने कहा, “पहला सेट आसानी से जीतने के बावजूद, मुझे पता था कि स्वितोलिना एक बेहतरीन फाइटर हैं. इसलिए मुझे पता था कि जब तक आखिरी प्वाइंट नहीं खेला जाता, तब तक मैं सुरक्षित नहीं हूं. मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैंने इस मैच में कितना दृढ़ संकल्प दिखाया. मुझे लगता है कि पूरे मैच के दौरान मैंने बहुत संयम बनाए रखा. इस हफ्ते मैं एक नया मुकाम हासिल कर रही हूं. मैं पहले कभी डब्ल्यूटीए 1000 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी.”

इससे पहले 44वें नंबर पर रहीं कर्तल ने पिछले हफ्ते चाइना ओपन में तीसरे राउंड तक जगह बनाई थी. उन्होंने वुहान में ‘एशियन स्विंग’ के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया; पहले राउंड में उन्होंने वर्ल्ड नंबर 48 खिलाड़ी एंहेलिना कलिनिना को हराया, और फिर ‘राउंड ऑफ 32’ में 12वें नंबर की बेलिंडा बेनसिच को मात दी. इसके बाद, उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में पूर्व फ्रेंच ओपन और विंबलडन फाइनलिस्ट जैस्मीन पाओलिनी को हराया.

इस ब्रिटिश खिलाड़ी ने चार बार की ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनलिस्ट स्वितोलिना को भी हरा दिया. दोनों के बीच अब तक हुए तीन मुकाबलों में यह उनकी पहली जीत है.

–

आरएसजी

Share