Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

भारत ने सिर्फ 7.4 ओवरों में कूटे 118 रन, मगर बारिश ने मैच किया बर्बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज बराबरी पर खत्म

India ने सिर्फ 7.4 ओवरों में कूटे 118 रन, मगर बारिश ने मैच किया बर्बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज बराबरी पर खत्म

Bengaluru, 17 अक्टूबर . India और वेस्टइंडीज के बीच Saturday को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश के बाद इस मुकाबले को 9-9 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था, लेकिन सिर्फ 7.4 ओवरों के खेल के बाद फिर से बारिश हुई और मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया. इसी के साथ पांच मुकाबलों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई.

तय समय के अनुसार टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से यह रात 9 बजे हुआ, जिसमें पावरप्ले 2.4 ओवर का था.

Bengaluru में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर India को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. टीम इंडिया को पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा (6) के रूप में शुरुआती झटका लगा, जिसके बाद ईशान किशन ने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 10 गेंदों में 32 रन की साझेदारी की.

किशन 10 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद संजू ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 10 गेंदो में 21 रन की साझेदारी करते हुए मेजबानों को तेजी से अर्धशतक के पार पहुंचाया.

India ने 66 के स्कोर पर संजू सैमसन (16) का विकेट गंवाया, जिसके बाद तिलक वर्मा ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 12 गेंदों में 22 रन जुटाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. कप्तान अय्यर ने 14 गेंदों में 22 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके शामिल रहे.

इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ पांचवें विकेट के लिए 9 गेंदों में 30 रन जुटाए. 7.4 ओवर में India को 118 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा. तिलक 6 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बारिश के चलते खेल फिर से रुक गया. कुछ देर बार अंपायर्स ने मुकाबले को रद्द करने का फैसल लिया. इसी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई.

इस मुकाबले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया गया था, जो करीब 4 साल बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर रहे थे, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिल सका.

वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद India ने टी20 सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से जीता, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने अगले मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी. टीम इंडिया ने सीरीज का तीसरा मैच 14 रन से अपने नाम करते हुए एक बार फिर से बढ़त बना ली, लेकिन अगले मुकाबले को मेहमान टीम ने 24 रन से जीता और सीरीज में फिर से बराबरी हासिल कर ली. ऐसे में सीरीज का अंतिम मैच निर्णायक बन गया था, लेकिन बारिश ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया.

–

आरएसजी

Share