युवा सड़कों पर हैं, सरकार सुनने के बजाय आवाज दबा रही है: रविदास मेहरोत्रा

Lucknow, 17 अक्टूबर . Samajwadi Party (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने देश में युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भाजपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government युवाओं की आवाज दबाने के लिए दमन, उत्पीड़न और अन्याय का सहारा ले रही है. मेहरोत्रा ने कहा कि देश में युवा और जेनजी अपने मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं और उनके भीतर असंतोष बढ़ रहा है.
रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि India में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं और जेनरेशन जेड भी विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतर रही है. भाजपा Government युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने की कोशिश कर रही है. सपा विधायक ने नेपाल में जेनजी के नेतृत्व में हुए आंदोलन का उल्लेख करते हुए दावा किया कि India के युवाओं में गुस्सा वहां देखे गए आक्रोश से भी अधिक है. युवाओं की नाराजगी को गंभीरता से समझने की जरूरत है.
मेहरोत्रा के बयान में युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों को Government के प्रति बढ़ते असंतोष से जोड़ते हुए भाजपा Government की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए. उन्होंने आरोप लगाया कि Government दमन और अन्याय के जरिए युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है.
भाजपा और उसके सहयोगियों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सपा विधायक ने कहा कि Samajwadi Party की Government ने दलितों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने का काम किया था. मेहरोत्रा ने इन वर्गों के अधिकारों और न्याय के मुद्दे को उठाते हुए सपा Government के कार्यकाल का उल्लेख किया. उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों के दावों पर सवाल खड़े किए और कहा कि जनता को गुमराह किया जा रहा है.
–
पीएसके


