Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग, नहीं लेता स्वतंत्र फैसला : हुसैन दलवई

भाजपा Government के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग, नहीं लेता स्वतंत्र फैसला : हुसैन दलवई

New Delhi, 16 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर एक बार फिर Friday को विपक्षी दलों ने केंद्र Government पर जमकर हमला बोला है. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता खत्म करने में जुटी हुई है और उसे अपने हिसाब से चला रही है.

Mumbai में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, “अब लोगों का चुनाव आयोग पर कोई भरोसा नहीं रह गया है. चुनाव आयोग एक ऐसी संस्था की तरह काम करता है जो Government के हर आदेश के आगे सिर झुका देती है. असल में वे Government के नौकर बन गए हैं. आयोग अब कोई भी फैसला स्वतंत्र रूप से नहीं लेता है, बल्कि भाजपा के इशारे पर काम करता है. भाजपा सभी संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही है.”

वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने कहा, “जनता की मांग है कि ज्ञानेश कुमार को हटाओ और पूरी Government उन्हें बचाने में जुटी हुई है. आखिर क्या मजबूरी है इस मोदी Government की? ज्ञानेश कुमार को क्यों बचाने की जिद पर अड़ी हुई है.”

उन्होंने Supreme Court द्वारा इंडिया ब्लॉक की याचिका पर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को नोटिस जारी करने का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में जल्द फैसला आएगा.

गोपाल राय ने कहा, “देश आंदोलनरत है और इस पर जल्द न्याय चाहता है. काफी लंबे समय से सर्वोच्च न्यायालय में अर्जियां लगती रही हैं, लेकिन उसकी तारीख पड़ती रही है. मुझे उम्मीद है कि जल्द ही Supreme Court सुनवाई करके न्याय की गुहार पर तुरंत फैसला करेगा.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि Government हर मुद्दे पर संवाद के लिए तैयार है, गोपाल राय ने केंद्र Government को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि Government कहती कुछ है और करती कुछ और है.

उन्होंने कहा, “Government बात तो संवाद की कर रही है और काम दमन का कर रही है. हम तो यही चाहते हैं कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक आंदोलन के लिए जगह दी जाए. Government संवाद करे और संवाद करके इसका समाधान निकाले.”

–

पीआईएम/वीसी

Share