Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

वैश्विक उथल-पुथल के बीच क्यों चमक रहा चाइनीज ट्रेड? समझिए इन 4 कीवर्ड्स से

वैश्विक उथल पुथल के बीच क्यों चमक रहा चाइनीज ट्रेड? समझिए इन 4 कीवर्ड्स से

वैश्विक उथल-पुथल के बीच क्यों चमक रहा चाइनीज ट्रेड? समझिए इन 4 कीवर्ड्स से

बीजिंग, 15 अक्टूबर . 14 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चीन का विदेशी व्यापार पहले तीन तिमाहियों में 18.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39.94 खरब युआन तक पहुंच गया. वहीं, सितंबर में यह पहली बार 5.16 खरब युआन के पार चला गया. वैश्विक बाजार में मंदी के बावजूद चीन के इस प्रदर्शन को रॉयटर्स सहित अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने ‘उम्मीद से बेहतर’ और ‘दबाव के बीच बेमिसाल’ बताया है.

आखिर दुनियाभर में उथल-पुथल के बीच भी चीन का व्यापार इतनी तेजी से कैसे बढ़ रहा है? इसका जवाब चार खास शब्दों में छिपा है – ‘तेज, नया, बेहतर और उत्तम’.

पहला, तेज (रिकॉर्ड ग्रोथ): पिछले 5 सालों में यह सबसे तेज ट्रेड ग्रोथ रही है. 18.8 प्रतिशत की रफ्तार से चीन दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक सामानों के व्यापार में आज भी नंबर वन बना हुआ है.

दूसरा, नया (टेक्नोलॉजी की ताकत): उपकरण निर्माण उद्योग ने कुल निर्यात बढ़त में लगभग 90 प्रतिशत का योगदान दिया. इंडस्ट्रियल रोबोट और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के व्यापार में 58.9 प्रतिशत और ‘मेड इन चाइना’ ब्रांड्स के एक्सपोर्ट में 26.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

तीसरा, बेहतर (संतुलित व्यापार): इस बार आयात की विकास दर निर्यात से 5.9 प्रतिशत अंक ज्यादा रही, जिससे ट्रेड बैलेंस मजबूत हुआ. चीन ने 120 से अधिक देशों के साथ दोतरफा व्यापार में बढ़त बनाई, जिससे फ्री ट्रेड का फायदा बढ़ रहा है.

चौथा, उत्तम (दक्षता और मौके): चीन लगातार 17 सालों से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयात बाजार है. उदाहरण के लिए, मलेशिया से ताजा डुरियन का आयात 3.3 गुना बढ़ा. चीन में सक्रिय विदेशी कंपनियों का आयात-निर्यात भी 19 प्रतिशत के ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जिससे ‘चीन में रहो और दुनिया को सेवा दो’ कई कंपनियों की पहली पसंद बन गया है.

आज जहाजों से लेकर एआई कंप्यूटिंग सर्वर तक, चीन वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती दे रहा है. विश्व कप के सामान से लेकर यूरोप के एयर कंडीशनर तक, ‘मेड इन चाइना’ हर मांग को सटीकता से पूरा कर रहा है. चीन अब सिर्फ ‘सुपर सेलर’ ही नहीं बल्कि ‘सुपर बायर’ भी है, जो पूरी दुनिया को समृद्धि का फायदा पहुंचा रहा है.

कैंटन फेयर के 70 साल पूरे होने के बाद अब आगामी ‘चीन अंतरराष्ट्रीय आयात प्रदर्शनी’ (सीआईआईई) और एपीईसी बैठक की तैयारियां चल रही हैं. चीन अपने दरवाज़े और ज़्यादा खोल रहा है, जिससे साफ है कि आज चीन के साथ चलना, प्रगति और नए अवसरों के साथ चलना है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

डीकेपी/

Share