Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, रामचंदर राव बोले-चुनाव से होता है सत्ता परिवर्तन

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, रामचंदर राव बोले चुनाव से होता है सत्ता परिवर्तन

चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, रामचंदर राव बोले-चुनाव से होता है सत्ता परिवर्तन

हैदराबाद, 17 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है. तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि शांति भंग करने, अराजकता फैलाने और प्रशासन के निर्देशों को नजरअंदाज कर कानून का उल्लंघन करने वालों को Police कानून के मुताबिक हिरासत में ले रही है.

एन. रामचंदर राव ने से कहा, “व्यापारी और दुकान मालिक जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने के लिए Supreme Court गए हैं. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलेआम कह रहे हैं कि वे ऐसा करना चाहते हैं और रिजीम चेंज करना चाहते हैं. रिजीम चेंज हर पांच साल में चुनाव से होता है और लोग मुद्दों पर लड़ सकते हैं. उनकी मंशा खतरनाक है और Police कार्रवाई कर रही है.”

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के साथ कुछ अन्य नेता यह कहते नजर आ रहे हैं कि आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है, तो मैं उनको बता दूं कि आपातकाल कांग्रेस के समय लगाया गया था. उन्हें ये जवाब देना चाहिए कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल क्यों लगाया था.

वहीं, तेलंगाना भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समता जी ने एसआईआर विवाद के बीच चुनाव आयोग के फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “एसआईआर विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में स्पेशल समरी रिवीजन (एसएसआर) कराने का फैसला किया है, जिसमें वे राज्य भी शामिल हैं जहां एसआईआर पहले ही पूरा हो चुका है. हर राज्य में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन 1 जनवरी तक किया जाएगा. देश के 17 राज्यों में पूरी वोटर लिस्ट को एसएसआर प्रक्रिया के तहत रिवाइज किया जाएगा, जिसमें 1 जनवरी 2027 को क्वालिफाइंग डेट माना गया है.”

भाजपा नेता प्रकाश रेड्डी ने कहा, “सीजेपी ने कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराओ प्रोटेस्ट करने की योजना बनाई लेकिन किसी पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराने में कोई बुराई नहीं है. हालांकि, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना एक अपराध है. सीजेपी अब एक खास पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. दिल्ली Police ने पहले ही नोटिस जारी कर कनॉट प्लेस में लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी है, क्योंकि इससे आम जनता को परेशानी हो सकती है और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है.”

–

वीकेयू/पीएम

Share