Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

तमिलनाडु के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने एक सप्ताह तक बारिश का जताया अनुमान

तमिलनाडु के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने एक सप्ताह तक बारिश का जताया अनुमान

चेन्नई, 21 जून . क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), चेन्नई ने Sunday को तमिलनाडु के छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह तक व्यापक स्तर पर बारिश का दौर जारी रह सकता है.

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर केरल के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण India के मौसम को प्रभावित कर रहा है. इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में वर्षा गतिविधियां बढ़ गई हैं.

आरएमसी के अनुसार Sunday को तिरुनेलवेली जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ नीलगिरि, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी और कन्याकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी घाट और उससे सटे क्षेत्रों में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं.

इन जिलों के अलावा Sunday और Monday को पश्चिमी घाट क्षेत्र, कावेरी डेल्टा और उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है. अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा मौसमीय परिस्थितियों के चलते राज्य के अनेक जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है.

Monday के लिए भी पश्चिमी और दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कोयंबटूर जिले के पहाड़ी क्षेत्रों, नीलगिरि, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै और शिवगंगा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान मौसम प्रणाली कम से कम एक सप्ताह तक राज्य में बारिश की गतिविधियों को बनाए रख सकती है. इससे हाल के दिनों में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, भारी बारिश की चेतावनी वाले जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि पहाड़ी और निचले इलाकों में जलभराव तथा स्थानीय स्तर पर व्यवधान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

राजधानी चेन्नई में Sunday को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है. शहर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, फिलहाल चेन्नई के लिए कोई बड़ा मौसमीय चेतावनी संदेश जारी नहीं किया गया है.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आधिकारिक मौसम बुलेटिन और अपडेट पर नजर बनाए रखें, विशेषकर उन जिलों में जहां अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.

–

एसएके/एएस

Share