‘ऑपरेशन सिंदूर की गूंज दुनिया ने सुनी’, मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

मेलबर्न, 9 जुलाई . ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में आयोजित ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए India की बढ़ती वैश्विक ताकत, रक्षा क्षमताओं और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि आज दुनिया India के रक्षा प्लेटफॉर्म की क्षमता और विश्वसनीयता को पहचान रही है, जिसकी झलक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी देखने को मिली.

Prime Minister मोदी ने कहा, “India के डिफेंस प्लेटफॉर्म की कैपेबिलिटी और क्रेडिबिलिटी दुनिया देख रही है. आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देखा ही होगा. धमाके आतंकियों के अड्डों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी.” उन्होंने कहा कि India आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है और उसकी रक्षा क्षमताओं पर दुनिया का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

30 हजार से अधिक भारतीय मूल के लोगों की मौजूदगी वाले इस कार्यक्रम में Prime Minister मोदी ने कहा कि India तेजी से दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने चंद्रयान मिशन का उल्लेख करते हुए कहा, “आपने देखा है कि India ने मून के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारा है. दुनिया में कोई और देश ऐसा नहीं कर पाया. India अब अपना गगनयान भेजने की तैयारी कर रहा है. India अब अपना स्पेस स्टेशन बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है.”

Prime Minister ने कहा कि India में 5जी नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है और देश के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से तक इसकी पहुंच बन चुकी है. उन्होंने डिजिटल परिवर्तन, वैक्सीन मैत्री, वैश्विक संकटों के दौरान राहत अभियानों और आत्मनिर्भर India जैसी पहलों का भी उल्लेख किया.

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर बोलते हुए Prime Minister मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि टाटा समूह ऑस्ट्रेलियाई रॉकेट के जरिए उपग्रह प्रक्षेपित करने की दिशा में काम कर रहा है, जो दोनों देशों के तकनीकी सहयोग का नया उदाहरण है.

Prime Minister ने भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि मेलबर्न में कई ऐसे इलाके हैं जिन्हें लोग ‘लिटिल इंडिया’ या ‘मिनी इंडिया’ के नाम से जानते हैं. उन्होंने कहा कि चाहे नाम कोई भी हो, इन स्थानों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक साफ दिखाई देती है.

उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की मजबूती का श्रेय प्रवासी भारतीयों को देते हुए कहा, “इन रिश्तों को मजबूत बनाने में सबसे बड़ी भूमिका मेरी नहीं, बल्कि आप सभी की है.” उन्होंने भारतीय समुदाय को दोनों देशों के बीच सबसे मजबूत कड़ी बताया.

Prime Minister मोदी ने खेलों में India की बढ़ती उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और कहा कि देश में विशेष रूप से बेटियों के लिए खेलों के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं. उन्होंने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारियों का भी जिक्र किया.

कार्यक्रम में मौजूद ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने भी Prime Minister मोदी की सराहना करते हुए भारतीय समुदाय को India और ऑस्ट्रेलिया के बीच “जीवंत पुल” बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का व्यक्तिगत नेतृत्व और दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है.

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम India और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होती व्यापक रणनीतिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे होते संबंधों का प्रतीक बनकर उभरा.

–

केआर/

Leave a Comment