नेतन्याहू के यूएई दौरे की पुष्टि, स्टेट मीडिया ने बताया राष्ट्रपति नाहयान से किस मुद्दे पर हुई बात!

अबू धाबी/तेल अवीव, 29 सितंबर . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की Governmentी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने नेतन्याहू के सीक्रेट विजिट की पुष्टि की. एजेंसी ने बताया कि यूएई के President शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने Sunday को इजरायली Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की.

एजेंसी की यह रिपोर्ट नेतन्याहू की यात्रा की यूएई की ओर से पहली पुष्टि थी.

वहीं Monday देर रात इजरायली Prime Minister के कार्यालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर बताया कि नेतन्याहू ने यूएई President के निमंत्रण पर यह यात्रा की.

इसमें बताया कि Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने कल (Sunday) को यूएई के President शेख मोहम्मद बिन जायद के निमंत्रण पर संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया. दौरे का मुख्य उद्देश्य “दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा करना था.”

Prime Minister के साथ नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख, मोसाद के प्रमुख, मिलिट्री सेक्रेटरी और विदेश नीति सलाहकार भी मौजूद थे.

इजरायल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि Sunday को हुई बैठक छह घंटे तक चली और मुख्य रूप से ईरान पर केंद्रित थी.

इससे पहले इस साल, यूएई ने शेख मोहम्मद और नेतन्याहू की मुलाकात से इनकार किया था, जबकि मई में इजरायल के Prime Minister कार्यालय ने कहा था कि नेतन्याहू ने खाड़ी देश की “गुप्त यात्रा” की थी और President से मुलाकात की थी.

बैठक की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने उस समय बताया था कि नेतन्याहू और शेख मोहम्मद की मुलाकात 26 मार्च को ओमान की सीमा के पास अबू धाबी के नखलिस्तान शहर अल-ऐन में हुई थी.

यह यात्रा इजरायली मीडिया की एक सनसनीखेज रिपोर्ट के कुछ हफ्ते बाद हुई, जिसमें दावा किया गया था कि यूएई के President ने हमास द्वारा 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर किए गए हमले से पहले नेतन्याहू को चेतावनी दी थी, लेकिन इजरायली Prime Minister ने यह जानकारी सुरक्षा एजेंसियों तक नहीं पहुंचाई. नेतन्याहू ने इस खबर का खंडन किया था.

इजरायली मीडिया के अनुसार, नेतन्याहू Sunday को यूएई गए थे. दौरे का मकसद शेख मोहम्मद से 2023 में दी गई चेतावनी को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगाना था यानि उनसे उस खबर का खंडन करने की अपील करना था.

नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा यात्रा की आधिकारिक पुष्टि किए जाने से पहले, इजरायल की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया एजेंसी ने उस टीवी चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसने इस यात्रा की खबर दी थी.

पीएम कार्यालय (जो सुरक्षा एजेंसी की देखरेख करता है) के एक बयान में कहा गया, “आज शाम शिन बेट ने मुख्य सैन्य सेंसर के पास शिकायत दर्ज कराई और मांग की कि सेंसरशिप के गंभीर उल्लंघन के बाद चैनल 12 पर कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.”

Prime Minister कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि उनकी यात्रा के प्रकाशन से “Prime Minister और उनकी पत्नी, साथ ही प्रतिनिधिमंडल—जिसमें मोसाद (खुफिया एजेंसी) के प्रमुख और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल थे—की जान को खतरा पैदा हो गया.” इसमें बताया गया है कि इस दौरे की जानकारी तब सार्वजनिक की गई जब Prime Minister का विमान अभी भी इजरायल के हवाई क्षेत्र के बाहर ही था.

बयान के अनुसार, मोसाद—जो Prime Minister कार्यालय के तहत काम करता है—ने भी इसी तरह निंदा की.

ईरान युद्ध के दौरान हमले का शिकार होने के बाद से, यूएई ने अमेरिका और इजरायल के साथ अपने रिश्ते मजबूत किए हैं; इजरायल के साथ उसने 2020 के अब्राहम समझौते के तहत संबंध शुरू किए थे.

–

केआर/

Leave a Comment