
चेन्नई, 17 मार्च . मलयालम सिनेमा में हमेशा ही Political कहानियों को पर्दे पर रोचक अंदाज में दिखाया गया है. इस बार निर्देशक बी. उन्नीकृष्णन एक नई Political थ्रिलर फिल्म ‘प्रतिछाया’ लेकर आए हैं, जिसमें दर्शक Political रणनीतियों के जटिल खेल को देख पाएंगे.
यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें निविन पॉली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. अब फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है.
फिल्म निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा की है कि फिल्म 26 मार्च को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निविन पॉली ने social media पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म एक पिता की विरासत और बेटे की तकदीर की कहानी है.
इस फिल्म के लेखक और निर्देशक बी. उन्नीकृष्णन हैं. इसे श्री गोकुलम मूवीज और आरडी इल्यूमिनेशंस एलएलपी ने प्रोड्यूस किया है.
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया. ट्रेलर की शुरुआत ही निविन पॉली की आवाज से होती है. वह सवाल उठाते हैं कि क्या सफलता केवल पद या वेतन से मापी जा सकती है. वे गांधीजी, नेहरू, ईएमएस और ए.के.जी. का उदाहरण देते हुए यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या इन्हें समाज सफल मानता है या नहीं.
इस बीच ट्रेलर में प्रदर्शन, Political भाषण और नेताओं की छवियां दिखाई जाती हैं, जो फिल्म में होने वाले Political संघर्ष का संकेत देती हैं.
फिल्म में निविन पॉली का किरदार एक Political रणनीतिकार है. वह किसी नेता की टीम का हिस्सा हैं और Political समीकरणों को अच्छी तरह समझते हैं. वह बताते हैं कि मंत्रिमंडल गठन, जाति, धर्म और शक्तिशाली गठबंधनों पर आधारित होता है. नेताओं की छवि और लोकप्रियता इन समीकरणों से तय होती है.
ट्रेलर में दिखाया गया कि निविन पॉली का किरदार भ्रष्ट भी है. जब एक नेता उन्हें करप्ट कहता है, तो वह जवाब देते हुए कहते हैं, ”जैसे तुम्हारा करप्शन से कोई लेना-देना नहीं है.”
–
पीके/एबीएम