समाजवादी पार्टी राजनीतिक कुंठा से ग्रसित: दानिश आजाद अंसारी

Lucknow, 17 मार्च . उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश यादव के ट्वीट और एनडीए को राज्यसभा में मिली बढ़त पर प्रतिक्रिया दी. साथ ही बिहार के लापता विधायकों के घटनाक्रम, एलपीजी संकट को कम करने के लिए ‘नंदा देवी’ जहाज के आगमन और यूएससीआईआरएफ द्वारा आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर भी अपनी राय रखी.

दानिश आजाद अंसारी ने से बातचीत में कहा, “Samajwadi Party Political कुंठा से ग्रसित हो चुकी है, क्योंकि किसी भी चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिल रही है. सपा के लोग लगातार जनता को भ्रमित कर सत्ता हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं. अगर जनता के लिए काम करेंगे तभी विश्वास बना पाएंगे. सपा, कांग्रेस और विपक्ष के नेता एलपीजी और गैस को लेकर अफवाह फैलाकर जनता को परेशान कर रहे हैं, जबकि देश में कहीं भी गैस की कोई किल्लत नहीं है, समय पर सिलेंडरों की डिलीवरी हो रही है.”

दानिश ने आगे कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में राज्यसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है. इंडी गठबंधन डूबता हुआ जहाज है, जिसे लोग छोड़-छोड़कर जा रहे हैं. विपक्ष में बिखराव है, इनका कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए जनता भी सिरे से नकार रही है.”

मंत्री अनिल राजभर ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बिहार में क्रॉस-वोटिंग पर कहा, “इस शब्द को अब बदलने की आवश्यकता है. दूसरे दलों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि आखिरकार उनका सैद्धांतिक पक्ष इतना कमजोर क्यों है और उनके लोग टूटते हैं. हमें प्रसन्नता है कि देश में ऐसे लोग हैं, जो देश को आगे बढ़ना देखना चाहते हैं, ऐसे लोगों का स्वागत है. इस स्थिति में India के जहाज की तरफ किसी की देखने की हिम्मत नहीं है.”

भारतीय जहाज के एलपीजी और पेट्रोलियम लेकर India पहुंचने पर अनिल राजभर ने कहा, “विपक्ष का चेहरा अब नकाब हो गया है. प्रतिपक्ष की तरफ से जो अफवाह और भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही थी, उसका यह जवाब है. हर देश India के साथ खड़ा हुआ दिख रहा है, यह हमारी विदेश नीति की सफलता है.”

ओपी/एएस

Leave a Comment