कोयंबटूर सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया शोक

New Delhi, 18 अप्रैल . तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित वालपराई में Friday देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. केरल के मलप्पुरम जिले से आए पर्यटकों का एक ग्रुप का मिनी ट्रैवलर वैन पोल्लाची-वालपराई घाट रोड के 13वें हेयरपिन मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस हादसे पर Prime Minister Narendra Modi और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक जताया है.

Prime Minister Narendra Modi ने social media एक्स पर लिखा है, “तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों.”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया है, “कोयंबटूर में हुए दुखद सड़क हादसे से मैं बेहद आहत हूं, जिसमें एक वैन के खाई में गिर जाने से केरल के नौ पर्यटकों की जान चली गई. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मेरी प्रार्थनाएं. यह त्रासदी एक बार फिर इस बात पर जोर देती है कि सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय अपनाना कितना जरूरी है. अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा और सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए.”

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, त्रिशूर की तरफ से आ रही ट्रैवलर वैन अनियंत्रित होकर गार्ड रेल से टकरा गई और आठवें हेयरपिन मोड़ की ओर तेजी से नीचे गिर गई. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पर पहुंची Police और स्थानीय लोगों ने घायलों को पोलाची के एक Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया.

गौरतलब है कि पोलची-वालपराई मार्ग अपनी ऊबड़-खाबड़ जमीन और 40 से अधिक तीखे मोड़ों के लिए जाना जाता है, जिससे यह चालकों के लिए एक चुनौतीपूर्ण मार्ग बन जाता है.

केरल के Chief Minister पिनारयी विजयन ने मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

केरल राज्य Police प्रमुख रेवदा चंद्रशेखर ने कहा कि वह तमिलनाडु के अपने समकक्ष के साथ लगातार संपर्क में हैं. पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

ओपी/एएस

Leave a Comment