पीएम मोदी की जनसभा में आए शख्स ने कहा- भाजपा सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता

काकद्वीप, 23 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले स्थित काकद्वीप में पीएम मोदी की जनसभा में आए लोगों ने समाचार एजेंसी से बातचीत की.

पीएम मोदी की सभा में आए सरवन शाह ने कहा कि मैं सनातनी लोगों से निवेदन करता हूं कि एक-एक वोट भाजपा को दें. भाजपा सभी का विकास करने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा नेता आगे रहते थे, जनता पीछे रहती थी, लेकिन इस बार जनता आगे है और भाजपा नेता पीछे हैं. हिंदुत्व को बचाने के लिए जनता आगे है. उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की Government बनने से कोई रोक नहीं सकता.

पीएम मोदी की जनसभा में आईं महिलाओं ने कहा कि इस बार परिवर्तन होगा. अब टीएमसी Government की जरूरत नहीं है.

बता दें कि मथुरापुर संगठनात्मक जिले के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में Thursday को काकद्वीप स्टेडियम ग्राउंड में Prime Minister Narendra Modi ने जनसभा को संबोधित किया. इस सभा में मथुरापुर संगठनात्मक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवार तथा डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार उपस्थित थे.

इस सभा से Prime Minister Narendra Modi ने एक ओर भ्रष्टाचार-मुक्त बंगाल बनाने का आह्वान किया तो दूसरी ओर सुंदरबन के मछुआरों पर हो रहे कथित अत्याचार और कटमनी की राजनीति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सुंदरबन के मछुआरों के लिए एक ‘एक्वाटिका हब’ बनाने की पहल की जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा आगामी दिनों में सत्ता में आती है तो सुंदरबन के मछुआरों के लिए कई विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी.

Prime Minister ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य की टीएमसी Government वोट जीतने के लिए योजनाबद्ध तरीके से घुसपैठियों को अंदर ला रही है. इस दौरान सभा में मौजूद कार्यकर्ता और समर्थक पीएम मोदी की सभा को लेकर काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आए.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment