
बीजिंग, 24 अप्रैल . चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, Pakistan के दो अंतरिक्ष यात्री Friday को चीन के अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे, जहां वे चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण में भाग लेंगे.
चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के पहले बैच के चयन की प्रक्रिया अप्रैल की शुरुआत में पूरी हुई. इस प्रक्रिया के बाद Pakistan के दो उम्मीदवारों- मुहम्मद जीशान अली और खुर्रम दाऊद का अंतिम रूप से चयन किया गया.
जानकारी के अनुसार, सभी प्रशिक्षण चरणों को पूरा करने और मूल्यांकन में सफल होने के बाद, इन दोनों में से एक को पेलोड विशेषज्ञ के रूप में अंतरिक्ष मिशन में शामिल किया जाएगा. वह चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश करने वाला पहला विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनेगा.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/