
Mumbai , 23 अप्रैल . Actor रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी फिल्म ‘दादी की शादी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं. Thursday को Actress ने फिल्म के सेट से कुछ ‘बिहाइंड द सीन’ वीडियो पोस्ट किए.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में फिल्म की पूरी टीम काम के बीच मस्ती और हंसी-मजाक करती हुई नजर आ रही है. इसमें रिद्धिमा कपूर साहनी फिल्म के निर्देशक और अन्य कलाकारों के साथ काफी सहज और खुश दिख रही हैं. रिद्धिमा ने लिखा, “शादी की तैयारियों के पीछे की एक हल्की-सी झलक.”
फिल्म ‘दादी की शादी’ काफी अलग और दिलचस्प होने वाली है. इस फिल्म में रिद्धिमा, नीतू कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. हालांकि, हालिया रिलीज गाना ‘सेंटी’ में रिद्धिमा की बेटी समारा साहनी भी नजर आईं, जिसके बाद से social media पर काफी खलबली मच गई थी. फैंय कयास लगा रहे हैं कि क्या समारा भी इस फिल्म में भूमिका निभाएंगी. हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
आशीष आर. मोहन की निर्देशित फिल्म ‘दादी की शादी’ पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें हंसी और मस्ती देखने को मिलेगी. इसमें कपिल शर्मा और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. रिद्धिमा के अलावा, सदिया खतीब, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरे सहित कई सहायक कलाकार शामिल हैं. यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत मनोरंजन से हटकर की थी. उन्होंने 2006 में दिल्ली के व्यवसायी भरत साहनी से शादी की और उनकी एक बेटी समारा है.
नेटफ्लिक्स रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस Bollywood वाइव्स’ सीजन 3 (2024) में रिद्धिमा नजर आई थीं. यह शो महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सजदेह और नीलम कोठारी सोनी के ग्लैमरस जीवन पर केंद्रित था, जिसमें दिल्ली की तीन हाई-सोसाइटी महिलाओं रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला को शामिल किया गया था, जिन्होंने Mumbai और दिल्ली के बीच ड्रामा और कड़ा मुकाबला लाया था.
–
एनएस/एबीएम