आज की युवा पीढ़ी इन्फॉर्मेशन ओवरलोड की शिकार : काजोल

Mumbai , 23 अप्रैल . आज की तेजी से बदलती दुनिया और तकनीक के विस्तार ने युवाओं की जीवनशैली को पूरी तरह से बदल दिया है. अक्सर social media पर अपने अनोखे रिलेशनशिप ट्रेंड्स और नए ‘स्लैंग’ के कारण चर्चा में रहने वाली जेनजी को लेकर Bollywood Actress काजोल ने अपने विचार शेयर किए.

Thursday को Actress ने एक पॉडकास्ट का क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें काजोल ने अपनी और जेनजी के बीच की बुनियादी अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि कैसे जानकारी की अधिकता आज की युवा पीढ़ी के लिए चुनौती बन गई है.

उनका मानना है कि आज की युवा पीढ़ी को इंटरनेट से मिलने वाले ‘शोर’ से बाहर निकलकर खुद के लिए फैसला लेने की क्षमता विकसित करनी होगी. केवल social media के ट्रेंड्स को फॉलो करना काफी नहीं है, बल्कि अपने मूल्यों और सीमाओं को खुद परिभाषित करना ही असल परिपक्वता है.

काजोल कहती हैं, “मुझे लगता है कि जेनजी इस समय ‘जानकारी के ओवरलोड’ से गुजर रही है. हम ऐसे समय में बड़े हुए जब जानकारी बहुत सीमित हुआ करती थी. इसलिए हमें अपनी नैतिकता, सीमाएं और सही-गलत का फैसला खुद अपनी सोच से करना पड़ता था.”

Actress ने बताया कि आज के युवाओं के पास हर चीज के बारे में जवाब उपलब्ध हैं. हर कोई जानता है कि क्या सही है और क्या गलता, लेकिन वे इसमें इस कदर खोए हुए हैं कि वे यह तय नहीं कर पा रहे कि उनके लिए व्यक्तिगत रूप से क्या सही है.

उन्होंने कहा, “आप चाहे जितनी भी चिंता कर लें या जानकारी जुटा लें, लेकिन आखिर में आपको अपना मन खुद ही बनाना होगा.”

Actress ने अपने दोनों बच्चों बेटी निसा देवगन और बेटा युग देवगन को लेकर कहा कि दोनों के नजरिए अलग हैं. उन्होंने कहा, “मेरे दोनों बच्चे अपनी जानकारी अलग-अलग तरीके से प्रोसेस करते हैं. मुझे लगता है कि लड़कों की जिंदगी अक्सर थोड़ी ज्यादा सीधी-सादी होती है. वे सूचनाओं को सरलता से लेते हैं, लेकिन लड़कियों पर समाज, social media और सूचनाओं का दबाव या बोझ कहीं ज्यादा होता है. उन्हें कई पैमानों पर खुद को परखना पड़ता है.”

एनएस/एबीएम

Leave a Comment