बंगाल की जनता ने ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने का फैसला कर लिया : गुलाम अली खटाना

New Delhi, 19 अप्रैल . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गुलाम अली खटाना ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दावा किया है कि बंगाल में जनता ने ‘डबल इंजन’ Government बनाने का फैसला कर लिया है.

New Delhi में से बातचीत में BJP MP ने पीएम मोदी की रैली में दिए बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस रैली में टीएमसी के भ्रष्ट लोगों और माफियाओं को चेतावनी दी है कि 29 अप्रैल से पहले Police स्टेशन में सरेंडर कर दें, वरना चार मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

खटाना ने कहा कि बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ‘डबल इंजन’ Government बनाना है.

BJP MP ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठिए और भ्रष्टाचार में लिप्त लोग कानून के हवाले किए जाने चाहिए.

उन्होंने कांग्रेस पर फ्रस्ट्रेटेड होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग बेतुकी बातें करते हैं. लोगों ने उन्हें हरा दिया है. एक के बाद एक राज्य इनके हाथ से जा रहे हैं.

महिला आरक्षण को लेकर खटाना ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं पर हुए जुल्म और रोड़े अटकाने का जवाब अब महिलाएं खुद देंगी. देश की आधी आबादी अब सशक्त हो रही है.

उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और टीएमसी पर आरोप लगाया कि वे महिला आरक्षण का मजाक उड़ा रहे थे और देश की महिलाओं को Political सशक्तीकरण से बाहर रखने की कोशिश कर रहे हैं.

खटाना ने कहा कि केंद्र Government लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रही है. अभी महिलाओं के Political सशक्तीकरण के लिए महिला आरक्षण लागू किया जा रहा था. लेकिन, विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया. कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक का काम सिर्फ भटकाना है.

बंगाल में Union Minister जेपी नड्डा के यूसीसी पर दिए बयान का समर्थन करते हुए BJP MP ने कहा कि जब डबल इंजन Government बनेगी तो समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी. कानून की नजर में सब बराबर होने चाहिए. इसमें कौन सी बुराई है. सबके लिए समान कानून होना चाहिए.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment